boAt Storm Call 4 स्मार्टवॉच 1.96 इंच के डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा के साथ 12 जून को होगी लॉन्च!

boAt Storm Call 4 स्मार्टवॉच 12 जून को बाजर में उतरने के लिए तैयार है। इस घड़ी में आपको 1.96 इंच का बड़ा डिस्प्ले, ऑटो ऐक्टीविटी डिटेक्शन, आसान कंट्रोल, ब्लूटूथ कॉलिंग और सुरक्षा संबंधित कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। जानिए इसकी खासियतों को विस्तार से।
boAt Storm Call 4 स्मार्टवॉच
boAt Storm Call 4 स्मार्टवॉच

स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेज को काफी किफायती बजट में पेश करने वाला भारतीय ब्रांड boAt अपनी Storm Call 4 Smartwatch 12 जून (शुक्रवार) को लॉन्च करेगा। यूनीसेक्स डिजाइन वाली इस लाइटवेट घड़ी को महिलाएं व पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। इसमें 1.96 इंच का HD डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉलिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, तो आइए जानते हैं इसकी खासियतों को विस्तार से। 

टाइप-सी चार्जिंग क साथ मिलेगा लंबा बैटरी बैकअप

ब्रांड का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जिसमें Type-C चार्जिंग की सुविधा दी गई है। तो अब इसकी चार्जिंग केबल को अलग से संभालने की जरूरत नहीं होगी और ई-वेस्ट भी कम होगा।

  • चार्जिंग समय- 1 घंटे 29 मिनट
  • फुल चार्जिंग पर 12 दिनों तक का बैकअप 
  • चार्जिंग कम होने पर इसे पावर सेव मोड पर डालने से बैटरी की बचत होगी।

1.96 इंच का डिस्प्ले

इस स्मार्टवॉच का डायल चौकोर आकार में आता है और इसमें 1.96 इंच की स्क्रीन दी गई है। HD डिस्प्ले वाली यह boAt स्मार्टवॉच अपने 500nits के चमकदार स्क्रीन से लैस है। मतलब चाहे अंधेरा वाला कमरा हो या सूरज की तेज रोशनी इस पर आप सब कुछ सफाई से देख सकते हैं। वहीं, 240x280 का रेजॉल्यूशन इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को बढ़ा रहा है।

स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधित सुविधाएं

  • 100+ स्पोर्ट्स मोड- रनिंग, जॉगिंग, वॉकिंग, क्रिकेट, योगा, जिमिंग, बैडमिंटन और साइकलिंग समेत तरह-तरह की ऐक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए boAt ने इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए हैं।
  • हार्ट रेट व SpO2 मॉनिटर- इस स्मार्टवॉच के साथ आप अपनी हार्ट रेट (हृदय गति) और ऑक्सिजन लेवल को भी मॉनिटर कर सकेंगे। वहीं, यह आपकी स्लीप साइकल और स्ट्रेस को भी मॉनिटर करेगी; ताकि आप स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें।
  • महिलओं के लिए खास- इस वॉच के साथ महिलाएं अपनी पीरियड्स साइकिल को भी ट्रैक कर सकेंगी और उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ अन्य खास फीचर्स भी हैं।
  • Emergency SOS- सुरक्षा के लिए इसमें इमर्जेंसी कॉलिंग भी दी गई है। इसका मतलब है कि किसी आपतकालीन स्थिती में पुलिस, ऐंबुलेंस या अपने किसी परीचित को अलर्ट भेज सकते हैं।

स्टाइलिश व टिकाऊ डिजाइन

इसे बनाने के लिए प्रीमियम मेटल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और इसका स्ट्रैप सिलिकॉन से बना है। स्टाइलिश डिजाइन वाली यह स्मार्टवॉच आपकी कलाई की शोभा बढ़ाएगी और इसे फॉर्मल व कैजुअल दोनों लुक के साथ पहना जा सकता है। IP68 डस्ट व वॉटर रेजिजटेंट रेटिंग इसे पानी और धूल के असर से बचाकर रखेगी; जिस वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ भी बनी रहेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    ये सुविधाएं भी रहेंगी काम की

    • ब्लूटूथ कॉलिंग- इस सुविधा के साथ आप अपने मोबाइलफोन पर आने वाले कॉल्स को सीधा वॉच के डिस्प्ले से रिसीव कर सकेंगे।
    • फाइंड माय फोन- अगर आपका फोन कहीं इधर-उधर हो जाता है या आप उसे कहीं रखकर भूल जाते हैं तो इस सुविधा के साथ उसे भी आसानी से ढूंढा जा सकता है।
    • 100+ क्लाउड वॉच फेस- इसके डिस्प्ले को आप अपनी पसंद के हिसाब से सेट करिए क्योंकि 100 से ज्यादा वॉच फेस इसमें दिए गए हैं।
    • ऑटो ऐक्टिविटी डिटेक्शन- जब भी आप रनिंग के लिए जाएंगे या वॉक करेंगे तो उसके लिए सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगीस क्योंकि इन दोनों ऐक्टिविटी को यह खुद समझकर डेटा काउंट करने लगेगी। 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।