म्यूजिक और पार्टी के लिए स्पीकर चुनते समय साउंड आउटपुट, प्लेबैक टाइम, कनेक्टिविटी और डिजाइन जैसी सुविधाएं अहम होती हैं। boAt की स्पीकर रेंज में पोर्टेबल और पार्टी स्पीकर दोनों तरह के विकल्प मिलते हैं। अलग स्पीकर में 5W से लेकर 300W RMS तक का साउंड आउटपुट दिया जाता है, इसलिए इनका इस्तेमाल छोटे कमरे से लेकर बड़े गेदरिंग तक अलग जरूरतों के लिए किया जा सकता है। कुछ स्पीकर में RGB या LED लाइट्स मिलती हैं, जबकि कुछ में IPX4, IPX6 और IPX7 जैसी वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी जाती है। ब्लूटूथ के अलावा कुछ स्पीकरों में AUX, USB और TF कार्ड जैसे प्लेबैक विकल्प भी मिलते हैं। TWS सपोर्ट से 2 कंपैटेबिल स्पीकर को वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें ऑडियो एक्सपीरियंस को उम्दा बनाने वाले 5 बोट स्पीकर्स विकल्प।
boAt Stone 350 Pro Plus
छोटी पार्टी में आवाज के साथ माहौल भी बदल सकता है
- घर की छोटी पार्टी या दोस्तों के साथ म्यूजिक सुनने में सिर्फ तेज आवाज काफी नहीं होती। boAt के इस स्पीकर में डायनैमिक RGB LED लाइटिंग दी गई है, जो म्यूजिक के साथ माहौल को ज्यादा पार्टी जैसा बनाने में मदद करती है।
- अगर एक स्पीकर की आवाज छोटी गैदरिंग के लिए कम लगे, तो TWS फीचर के जरिए दो स्पीकर वायरलेस तरीके से जोड़े जा सकते हैं। इससे स्टीरियो साउंड और दोगुनी ऑडियो पावर का विकल्प मिलता है।
- पूलसाइड, जिम या हल्की बारिश वाली जगह पर स्पीकर इस्तेमाल करने वालों के लिए IPX5 रेजिस्टेंस उपयोगी है। 8 घंटे तक का प्लेबैक और टाइप-सी चार्जिंग भी मिलती है, जबकि Built In Mic से फोन हाथ में लिए बिना कॉल की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone 350 Pro Plus
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 16 वॉट
- बैटरी लाइफ - 8 घंटे
- आइटम का वजन - 730 ग्राम
- स्पीकर साइज - 24D x 9.2W x 9.2H से.मी.
खूबियां
- IPX5 रेजिस्टेंस
- बिल्ट इन माइक
कमी
- वॉल्यूम थोड़ी कम होने से परेशानी
01
boAt 2026 Launch PartyPal 390 Plus
कराओके में गाने वालों के लिए ये फीचर खास काम आएगा
- घर की पार्टी में गाने के लिए अलग कराओके सिस्टम लगाने की जरूरत कम हो सकती है। इस Party Speaker में कराओके ऑटो ट्यूनर दिया गया है, जो गाते समय आवाज को ट्यून करने में मदद करता है। साथ में UHF वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है, इसलिए गाने वाला स्पीकर के पास खड़े रहने तक सीमित नहीं रहता।
- अगर पार्टी में म्यूजिक के साथ लाइव इंस्ट्रूमेंट बजाने का भी प्लान हो, तो अलग सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें गिटार इनपुट पोर्ट दिया गया है। TWS Modeके जरिए दूसरे कंपैटिबल स्पीकर को जोड़कर साउंड ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।
- पार्टी का माहौल बनाने के लिए इसमें वाइब्रेंट RGB LED लाइटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, USB, AUX और TF कार्ड जैसे कनेक्शन भी मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt PartyPal 390 Plus
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
- बैटरी लाइफ - 6 घंटे
- आइटम का वजन - 8.2 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 74.8D x 33.5W x 32H से.मी.
खूबियां
- UHF वायरलेस माइक्रोफोन
- क्रिस्टल क्लियर वोकल प्रोजेक्शन
कमी
- स्पीकर के साथ सिर्फ एक माइक होने से परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
boAt Stone 1200 Pro
बाहर ले जाना हो तो इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन काम आता है
- घर से बाहर म्यूजिक ले जाने पर भारी स्पीकर को संभालना परेशानी बन सकता है। boAt के इस Speakerमें कैरी स्ट्रैप दिया गया है, जिससे इसे हाथ में लेकर ले जाना आसान रहता है। 2.25 किलोग्राम वजन के साथ इसकी बॉडी भी पोर्टेबल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
- पूलसाइड, जिम या आउटडोर इस्तेमाल में पानी के छींटों से स्पीकर को बचाना जरूरी होता है। इसमें IPX6 रेजिस्टेंस दिया गया है, जो पसीने और पानी की तेज छींटों से सुरक्षा देता है।
- अगर छोटी जगह पर आवाज कम लगे तो TWS मोड के जरिए दो स्पीकर्स को जोड़ा जा सकता है। दोनों को साथ चलाने पर साउंड आउटपुट बढ़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone 1200 Pro
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 60 वॉट
- बैटरी लाइफ - 7.5 घंटे
- आइटम का वजन - 2.5 ग्राम
- स्पीकर साइज - 30D x 13W x 12H से.मी.
खूबियां
- हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक।
- 76.2mm ड्राइवर्स
कमी
- कनेक्टिविटी को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
03
boAt Stone 900 w/ 80W Signature Sound
लंबी पार्टी में बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी
- लंबे समय तक म्यूजिक चलाने पर बार-बार बैटरी खत्म होने की चिंता पार्टी का मजा बिगाड़ सकती है। boAt के इस Party Speaker में 15 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है, इसलिए दिनभर की आउटिंग या लंबी पार्टी में इसे लगातार चलाने की सुविधा देता है।
- बड़ी जगह पर एक स्पीकर की आवाज सही न लगे तो TWS के जरिए 2 स्टोन 900 स्पीकर्स को वायरलेस तरीके से जोड़ा जा सकता है। इससे 2X पावर और ज्यादा चौड़ा स्टीरियो साउंड मिलता है।
- आउटडोर इस्तेमाल में पानी के छींटों और पसीने से सुरक्षा भी जरूरी है। इसमें IPX5 रेजिस्टेंस मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone 900
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 80 वॉट
- बैटरी लाइफ - 15 घंटे
- आइटम का वजन - 3 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 24D x 9.2W x 9.2H से.मी.
खूबियां
- 80W आउटपुट
- डायनामिक RGB LED लाइटिंग
कमी
- थोड़ी कमजोर बिल्ड क्वालिटी
04
boAt PartyPal 600 Party Speaker
पार्टी में सिर्फ म्यूजिक नहीं, अपनी बात भी दिखा सकेंगे
- पार्टी में गाने के साथ माहौल को अपने हिसाब से बदलने वालों के लिए इसमें एनिमेटेड टेक्स्ट डिस्प्ले दिया गया है। डायनामिक पिक्सेल स्क्रीन पर कस्टम मैसेज और पार्टी स्लोगन दिखाए जा सकते हैं। इसे boAt Hearables ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- अगर पार्टी में कोई गाना भी गाना चाहता है, तो अलग कराओके सिस्टम की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ UHF वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है और इलेक्ट्रिक गिटार के लिए अलग इनपुट भी दिया गया है। दो वायर्ड माइक्रोफोन भी कनेक्ट किए जा सकते हैं।
- बड़े कमरे या खुली जगह में आवाज कम पड़ने की चिंता हो तो 220W RMS आउटपुट के साथ TWS मोड से दो स्पीकर्स जोड़े जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt PartyPal 600
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 220 वॉट
- बैटरी लाइफ - 7 घंटे
- आइटम का वजन - 15 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 100.5D x 41W x 41.5H से.मी.
खूबियां
- 10 इंच के दो वूफर
- कहीं भी ले जाने के लिए व्हील्स
कमी
- माइक ठीक से काम न करने से परेशानी हो सकती है।
05
तुलना - बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए 5 बोट स्पीकर्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए boAt Speaker मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।