boAt ने भारत में PartyPal 650 के साथ अपनी PartyPal स्पीकर रेंज को आगे बढ़ाया है। नया स्पीकर कंपनी की नई पार्टीपाल सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पार्टी, कराओके और म्यूजिक के लिए ज्यादा मार्डन फीचर दिए गए हैं। नई सीरीज में कराओके के लिए Karaoke ProTuner, बिल्ट-इन DJ कंट्रोल और डायनमिक RGB लाइटिंग जैसे फीचर शामिल हैं। PartyPal 650 को इस नई सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इसके साथ Amazon पर पहले से उपलब्ध पुराने PartyPal स्पीकर्स भी अलग-अलग साउंड आउटपुट, प्लेबैक और कराओके फीचर के साथ मिलते हैं। ऐसे में नई एंट्री के साथ पुरानी रेंज को एक साथ देखना इस सीरीज की पूरी पिक्चर को समझने का अच्छा तरीका है।
PartyPal 650 में क्या नया है?
नई PartyPal 650 को नई सीरीज के फ्लैगशिप स्पीकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें कराओके प्रो-ट्यूनर गाना गाने के दौरान आवाज को बेहतर तरीके से ट्यून करने के लिए दिया गया है। इसमें DJ कंट्रोल भी मिलते हैं, जिससे म्यूजिक के दौरान लाइव कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। डायनमिक RGB लाइटिंग स्पीकर के पार्टी फोकस को और बेहतर करती है। नई सीरीज को घर की पार्टी, कराओके सेशन और बड़े गेट टुगेदर के लिए तैयार किया गया है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें boAt के पार्टी स्पीकर सीरीज के 5 शानदार PartyPal स्पीकर मॉडल।
