डॉल्बी विजन के साथ आने वाला 55 इंच एलईडी टीवी एलईडी बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है और डॉल्बी विजन के रूप में लोकप्रिय हाई डायनैमिक रेंज फॉर्मैट को सपोर्ट करता है। ये मीडियम साइज के आधुनिक 4K टीवी हैं जो अपने बेहतरीन कंट्रास्ट, ब्राइटनेस और कलर रेंडिशन के कारण, खासकर डॉल्बी विजन में निर्मित फिल्मों और शोज़ के लिए एक बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में हम आपको अमेजन पर मिलने वाले कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। Sony, Hisense, Xiaomi, TOSHIBA और TCL जैसे ब्रांड्स के ये टीवी अलग-अलग बजट रेंज व सुविधाओं से लैस होंगे और ये आपके मनोरंज के डोज को दोगुना कर सकते हैं।
क्या होता है 55 इंच एलईडी टीवी में मिलने वाला डॉल्बी विजन?
डॉल्बी विजन एक शानदार हाई डायनैमिक रेंज (HDR) फॉर्मेट है जो डायनैमिक मेटाडेटा का उपयोग करके हर फ्रेम के हिसाब से ईमेज क्वालिटी को सेट करके एक अधिक इमर्सिव, लाइव अनुभव प्रदान करता है। इस टेक्नोलॉजी के परिणाम स्वरूप गहरा कालापन, चमकदार हाइलाइट्स और रंगों का एक अधिक जीवंत स्पेक्ट्रम मिलता है, जिससे हर तरह का कंटेंट अधिक सफाई से और असली जैसा लगता है। आजकल काफी लोकप्रिय हुई नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ और ऐप्पल टीवी+ जैसी स्ट्रीमिंग सेवाएं इस फ़ॉर्मेट के कंटेंट को सपोर्ट करती है।
तो आइए अब नजर डालते हैं 55 इंच Dolby Vision LED टीवी के कुछ विकल्पों पर। वहीं, ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए गैजेट गली का रुख।
