AMD Ryzen 5 लैपटॉप: बिना रुके करें कई काम, पाएं शानदार प्रदर्शन

आज के तेज-तर्रार डिजिटल युग में, एक ऐसा लैपटॉप होना आवश्यक है जो आपके मल्टीटास्किंग के बोझ को आसानी से संभाल सके। अगर आप परफॉरमेंस और वैल्यू के सही संतुलन की तलाश में हैं, तो एएमडी राइज़ेन 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप एक शानदार विकल्प के रूप में उभरते हैं। ये लैपटॉप प्रोफशनल्स से लेकर स्टूडेंट्स तक के लिए भी अच्छे रहते हैं।
मल्टीटास्किंग के लिए एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप्स
मल्टीटास्किंग के लिए एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप्स

क्या आप एक ऐसे लैपटॉप की तलाश में हैं जो एक साथ कई एप्लिकेशन चला सके, ब्राउज़र टैब की भरमार को संभाल सके, और बिना किसी रुकावट के आपके काम को पूरा कर सके? एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप अपनी शक्तिशाली मल्टी-कोर क्षमताओं और कुशल प्रदर्शन के साथ इस चुनौती का सामना करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह प्रोसेसर अपनी मल्टी-कोर आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है, जो लैपटॉप को एक साथ कई कार्य (जैसे वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और वेब ब्राउज़िंग) को कुशलता से संभालने की अनुमति देता है। इनकी हाई थ्रेड काउंटिंग और बूस्ट क्लॉक स्पीड यह सुनिश्चित करती है कि एप्लिकेशन तेजी से लोड हों और सुचारू रूप से चलें, जिससे मल्टीटास्किंग के दौरान कोई रुकावट न आए।

नीचे आप इसी प्रोसेसर से लैस कुछ बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स देख सकते हैं, जो आपको मल्टीटास्किंग का कुशल अनुभव देंगे-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Acer TravelLite Thin Laptop AMD Ryzen 5 7430U

    अक्सर ट्रेवल या हाइब्रिड वर्क करते हैं और ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो बिना किसी बोझ के ले जाने में आसान हो, साथ ही मल्टीटास्किंग को भी झेल सके! यह Acer लैपटॉप अपनी ट्रेवललाइट डिजाइन और एएमडी राइज़ेन 5 7430U प्रोसेसर के साथ इन दोनों कामों को बखूबी करता है।

    ये फीचर्स खींचते हैं ध्यान

    • ना तो ज्यादा बड़ा और ना ही ज्यादा छोटा 14 इंच का डिस्प्ले परफेक्ट साइज देता है। फुली एचडी रिजॉल्यूशन और LED टेक्नोलॉजी टेक्स्ट, पिक्चर, वीडियो को बेहतरीन डिटेल के साथ पेश करते हैं।
    • विंडोज 11 होम के साथ Microsoft Office पहले से इंस्टॉल किए गए हैं। इसकी वजह से आप लैपटॉप को खोलते ही अपने ऑफिस का बिजनेस का काम शुरू कर सकते हैं।
    • वजन में हल्का है, इसका मतलब ये नहीं कि ये नाजुक है! मेटल बॉडी फिनिश और इंपैक्ट रेजिस्टेंट इसे रोजमर्रा की टूट-फूट से सुरक्षा देते हैं और टिकाऊ बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- TL04-41M
    • प्रोसेसर काउंट- 6
    • डिस्प्ले ब्राइटनेस- 250 निट्स
    • सेलुलर टेक्नोलॉजी- 5G
    • मेमोरी स्पीड- 3200 MHz

    खूबियां

    • स्पिल-रेजिस्टेंट कीबोर्ड
    • एंटी-ग्लेयर कोटिंग

    कमी

    • इस कीमत में बैकलिट कीबोर्ड वाले मॉडल मिल जाएंगें, जो कि इसमें नहीं दिया गया है।
    01
  • ASUS Vivobook Go 15 (2025), AMD Ryzen 5 7520U Thin & Light Laptop

    एक ऐसे लैपटॉप की तलाश है, जो मल्टीटास्किंग के साथ ही मिड-लेवल गेमिंग के लिए भी बढ़िया रहे? आपको यह ASUS थिन एंड लाइट लैपटॉप जरूर देखना चाहिए। एएमडी राइज़ेन 5 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 512GB एसएसडी परफॉर्मेंस, रिस्पॉन्स और स्पीड तीनों को बेहतर बनाते हैं।

    ये फीचर्स खींचते हैं ध्यान

    • साधारण लैपटॉप में टाइपिंग करना जहां थकान भरा काम लगता है। वहीं इसका फुल साइज एर्गोसेंस कीबोर्ड आपके टाइपिंग अनुभव को आरामदायक बनाता है। बिना ज्यादा दबाव के सभी कुंजियां आराम से काम करती हैं।
    • एंटी ग्लेयर डिस्प्ले का 60Hz रीफ्रेश रेट गेमिंग या फिर मल्टीटास्किंग के दौरान पिक्चर को अटकने और धुंधला होने से रोकता है। इसकी वजह से आंखें बिना थके आराम से कई घंटों तक स्क्रीन पर काम कर पाती हैं।
    • लैपटॉप डिस्चार्ज होने पर घंटों तक उसके चार्ज होने का इंतजार किए बिना फास्ट चार्जिंग के जरिए मात्र 49 मिनट में 60% तक इसे चार्ज कर सकते हैं। यह फीचर ट्रेवलर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स तीनों के लिए बढ़िया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Vivobook Go 15
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • प्रोसेसर स्पीड- 2.8 GHz
    • यूएसबी पोर्ट्स- 3
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • 250 निट्स ब्राइटनेस
    • 180 डिग्री हिंज सपोर्ट

    कमी

    • इसकी कैमरा क्वालिटी साधारण है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 5, AMD Ryzen 5 7535HS

    यह एएमडी राइज़ेन 7 जितनी पावरफुल स्पीड तो नहीं देता, मगर एएमडी राइज़ेन 5 7535HS की 5 7535HS तक की बेस स्पीड मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेती है। वहीं, एकसाथ कई कामों को बिना रूके करने के लिए लोकल वीडियो प्लेबैक में 19.9 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है।

    ये फीचर्स खींचते हैं ध्यान

    • साधारण फिंगरप्रिंट की जगह इसमें मिलता है आपको स्मार्ट लॉगइन। यह आपके चेहरे को पहचान कर लैपटॉप को खोलता है। इससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है और कोई और उसे नहीं खोल सकता है।
    • 13.3 इंच की स्क्रीन साइज में भले थोड़ी छोटी है, लेकिन WUXGA IPS डिस्प्ले ऐसी बेहतरीन विजुअल क्वालिटी देता है, कि काम करते वक्त टेक्स्ट और मनोरंजन के समय तस्वीरें एकदम साफ दिखाई पड़ती हैं।
    • यह एक साल के एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटक्शन के साथ आता है। इसकी वजह से आप बेफिक्र होकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और संभावित खराबी आने पर सीधा ब्रांड से संपर्क कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- IdeaPad Slim 5
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • प्रोसेसर काउंट- 6
    • मेमोरी स्पीड- 6400 MHz
    • नेटिव रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200 पिक्सल

    खूबियां

    • रेपिड चार्ज बूस्ट
    • फुल एचडी IR कैमरा

    कमी

    • लैपटॉप की साउंड क्वालिटी आपको निराश कर सकती है।
    03
  • Dell Inspiron 15 3535, Windows 11 Home AMD Ryzen 5 7520U

    परफॉर्मेंस और स्पीड के साथ ही एक लोकप्रिय ब्रांड का भरोसा चाहते हैं, तो आपके लिए यह डेल इंस्पिरॉन 15 लैपटॉप बढ़िया रहेगा। सिर्फ मल्टीटास्किंग में स्मूद परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि अपने एएमडी रेडिऑन 610M इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के जरिए यह विजुअल्स के प्रदर्शन को भी बेहद शानदार बनाता है।

    ये फीचर्स खींचते हैं ध्यान

    • इसमें आधुनिक सुरक्षा और प्रोडक्टिविटी के लिए McAfee LiveSafe का 1-साल का (5-डिवाइस) सब्सक्रिप्शन और विंडोज 11 होम शामिल है। इनके साथ आपको डेटा प्राइवेसी और सरल ऑपरेशन का परफेक्ट बैलेंस मिलता है।
    • कोडर, CA या डेवलेपर हैं, तो आपको न्यूमैरिक वैल्यू अक्सर काफी टाइप करनी पड़ती होगी। इसके लिए लैपटॉप में न्यूमैरिक कीपैड और कैलकुलेटर हॉटकीज़ दी गई है, जिससे काम तेज और आसान बनता है।
    • सिर्फ डिटेल्ड ही नहीं बल्कि विजुअल्स के हर फ्रेम को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें 120Hz रीफ्रेश रेट वाला फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ मल्टीटास्किंग करना और भी बढ़िया लगेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Inspiron
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.3 GHz
    • यूएसबी पोर्ट्स- 3
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • एक्सप्रेस चार्ज फंक्शन
    • एर्गोनैमिक कीबोर्ड सपोर्ट

    कमी

    • लैपटॉप में हीटिंग से जुड़ी समस्या आ सकती है।

    अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।

    04
  • HP 15, AMD Ryzen 5 7520U,(16GB LPDDR5, 512GB SSD)

    एएमडी राइज़ेन 5 7520U प्रोसेसर से लैस यह HP 15 लैपटॉप छात्रों, वर्किंग प्रोफेशनल्स से लेकर क्रिएटर्स आदि के लिए बढ़िया है। अमेजन से आप इसे 2 साल तक के एचपी केयर के साथ या फिर इसके बिना भी ले सकते हैं। इसके 8 थ्रेड्स और 4MB L3 कैशे तेज रिस्पॉन्स और स्मूद मल्टीटास्किंग वाला प्रदर्शन देते हैं।

    ये फीचर्स खींचते हैं ध्यान

    • बैटरी बार-बार खत्म होने और उसे दोबारा चार्ज करने के लिए लंबा इंतजार करना इसके साथ नहीं करना होगा! इसकी बैटरी 10 घंटे से भी ज्यादा चलती है और फास्ट चार्ज उसे 45 मिनट में 50% तक चार्ज कर देता है।
    • साधारण कीबोर्ड जहां हल्की रोशनी या अंधेरे में चलाने नामुमकिन होते हैं। वहीं, इसका बैकलिट कीबोर्ड इस समस्या को खत्म करता है और आपको कम रोशनी में भी आसान टाइपिंग की सुविधा देता है।
    • AI की सुविधा अब सिर्फ फोन तक सीमित नहीं रहने वाली है। इस एचपी लैपटॉप में AI-पावर्ड परफॉर्मेंस और विजुअल्स दोनों मिलते हैं, जो किसी के भी काम और मनोरंजन का अनुभव बेहतर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.3 GHz
    • पोर्ट्स की संख्या- 5

    खूबियां

    • 1080p फुल एचडी कैमरा
    • माइक्रो ऐज बैजल्स

    कमी

    • इसकी डिस्प्ले क्वालिटी संतोषजनक नहीं है।
    05

मल्टीटास्किंग के लिए एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप मॉडलों की तुलना

मल्टीटास्किंग के लिए, केवल एक शक्तिशाली प्रोसेसर ही पर्याप्त नहीं है। कम से कम 8GB रैम (16GB ज्यादा बेहतर विकल्प) यह सुनिश्चित करती है कि आप कई एप्लिकेशन और ब्राउज़र टैब बिना धीमे हुए चला सकें। NVMe SSD पारंपरिक HDD की तुलना में कहीं अधिक तेज डेटा एक्सेस प्रदान करता है, जिससे एप्लिकेशन जल्दी खुलते हैं और सिस्टम का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होता है। ऐसे में आप मॉडलों की तुलना के साथ अपने लिए एक अच्छा लैपटॉप चुन सकते हैं-

मॉडल्स

रैम व स्टोरेज

डिस्प्ले साइज

अन्य

Acer TravelLite Thin Laptop

16 जीबी, 512 जीबी

14 इंच

अल्ट्रा लाइट डिजाइन

ASUS Vivobook Go 15 (2025)

16 जीबी, 512 जीबी

15.6 इंच

आसुस एर्गोसेंस कीबोर्ड

Lenovo IdeaPad Slim 5

16 जीबी, 512 जीबी

13.3 इंच

स्मार्ट लॉगइन की सुविधा

Dell Inspiron 15 3535

8 जीबी, 512 जीबी

15.6 इंच

एडवांस्ड थर्मल सॉल्यूशन

HP 15 Laptop

16 जीबी, 512 जीबी

15.6 इंच

एचपी फास्ट चार्ज

गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए अन्य डिवाइसों से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मल्टीटास्किंग के लिए एएमडी राइज़ेन 5 या इंटेल कोर i5 में से कौन बेहतर है?
    +
    आमतौर पर, एएमडी राइज़ेन 5 प्रोसेसर अपनी अधिक कोर और थ्रेड गणना के कारण मल्टीटास्किंग में इंटेल कोर ii5 (समान जनरेशन के) से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, वास्तविक प्रदर्शन लैपटॉप के कुल कॉन्फ़िगरेशन (रैम, एसएसडी) पर भी निर्भर करता है।
  • मल्टीटास्किंग के लिए एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप में कितनी रैम होनी चाहिए?
    +
    कुशल मल्टीटास्किंग के लिए कम से कम 8GB रैम की सिफारिश की जाती है, लेकिन अगर आप भारी एप्लिकेशन या वीडियो एडिटिंग करते हैं, तो 16GB रैम बेहतर और सुचारू अनुभव प्रदान करेगी।
  • क्या एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग एक साथ संभव है?
    +
    हां, एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप पर हल्के से मध्यम गेमिंग के साथ मल्टीटास्किंग संभव है, खासकर यदि इसमें 16GB रैम और तेज SSD हो। हालांकि, भारी गेमिंग के लिए एक समर्पित ग्राफिक्स कार्ड वाला लैपटॉप अधिक उपयुक्त रहेगा।
  • क्या एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं?
    +
    हां, आधुनिक एएमडी राइज़ेन 5 प्रोसेसर ऊर्जा-कुशल होते हैं, और कई लैपटॉप मॉडल अनुकूलित बैटरी प्रबंधन के साथ अच्छी से उत्कृष्ट बैटरी लाइफ (8-10 घंटे या अधिक) प्रदान करते हैं, जो मल्टीटास्किंग के लिए महत्वपूर्ण है।
  • एएमडी राइज़ेन 5 लैपटॉप में कौन सी SSD मल्टीटास्किंग के लिए सबसे अच्छी है?
    +
    NVMe SSD मल्टीटास्किंग के लिए सबसे अच्छी है क्योंकि यह SATA SSD की तुलना में बहुत तेज़ डेटा रीड/राइट स्पीड प्रदान करती है, जिससे एप्लिकेशन तेजी से लोड होते हैं और सिस्टम अधिक प्रतिक्रियाशील रहता है।