इलेक्ट्रिक साइकिल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है, जिन्हें रोज ऑफिस जाना है, लंबी दूरी तय करनी है या चढ़ाई वाली सड़कों पर कम मेहनत के साथ साइकिल चलानी है। लेकिन ज्यादा पावरफुल Electric Cycle चुनने का मतलब सिर्फ ज्यादा वॉट वाला मोटर खरीदना नहीं है। मोटर का टॉर्क, बैटरी की क्षमता, पैडल असिस्ट मोड, ब्रेक और टायर भी राइडिंग अनुभव को प्रभावित करते हैं। भारत में कई इलेक्ट्रिक साइकिलें 250W मोटर के साथ आती हैं, जबकि कुछ मॉडल अलग पावर कॉन्फिगरेशन भी देते हैं। वहीं, कंपनियों द्वारा बताए गए बैटरी रेंज के आंकड़े रियल यूज में बदल सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपनी रोज की दूरी, रास्ते और चार्जिंग की सुविधा को समझना जरूरी है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें रोजाना शहरी की सड़कों पर चलाने के लिए 5 बढ़िया इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल।
EMotorad X1 Electric Cycle for Men & Women
बैटरी चार्ज करने के लिए पूरी साइकिल उठाने की जरूरत नहीं
- फ्लैट में रहते हैं और साइकिल चार्ज करने के लिए पार्किंग तक बिजली का तार ले जाना मुश्किल है? निकालकर अलग चार्ज होने वाली बैटरी इस परेशानी को कम कर सकती है। रोज कॉलेज, दफ्तर या बाजार आने जाने वालों के लिए यह सुविधा खास काम की है।
- EMotorad की इस Cycle में 250 वॉट की मोटर है, जो पैडल चलाते समय चढ़ाई और सामने से आती हवा में मेहनत कम करने में मदद करती है। आगे का 100 मिलीमीटर सस्पेंशन गड्ढों से मिलने वाले झटकों को कम करने में भी सहायक है।
- पैडल की मदद से एक बार चार्ज करने पर 35 किलोमीटर तक चलने का दावा है। केवल मोटर की मदद लेने पर कंपनी की बताई दूरी 30 किलोमीटर तक है। असल दूरी रास्ते, सवार के वजन और चलाने के तरीके से बदल सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - EMotorad X1
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - फेंटम ग्रे
- वजन - 20.1 किलोग्राम
खूबियां
- 250 वॉट की मोटर
- 18 इंच फ्रेम
कमी
- साइकिल का पिक-अप काफी कम लग सकता है।
01
Urban Terrain Bolton Electric Cycle
छोटी दूरी के लिए बिना गियर बदलने वाली साइकिल
- घर से कोचिंग, पास के बाजार या रोजमर्रा के किसी काम तक जाना हो, तो कई Gear Cycle की जरूरत हर किसी को नहीं होती। एक ही गियर वाली यह साइकिल उन लोगों के लिए है जो सीधा और आसान विकल्प चाहते हैं।
- Urabn Terrain की इस साइकिल में 250 वॉट की मोटर है और पैडल की मदद से 20 किलोमीटर तक चलने का दावा किया गया है। केवल मोटर चलाने पर दूरी करीब 15 किलोमीटर तक बताई गई है। इसलिए इसे छोटी दूरी के सफर के हिसाब से देखना बेहतर होगा।
- इसकी बैटरी करीब साढ़े तीन घंटे में चार्ज होने का दावा है। आगे और पीछे डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं, ताकि भीड़भाड़ वाली सड़कों पर जरूरत पड़ने पर साइकिल रोकी जा सके। ध्यान रहे कि इसमें सस्पेंशन नहीं है, इसलिए खराब रास्तों पर झटके महसूस हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Urban Terrain
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - ब्लैक-ग्रे
- वजन - 21.6 किलोग्राम
खूबियां
- हाई-क्वालिटी डबल डिस्क-ब्रेक
- बीएलडीसी मोटर
कमी
- साइकिल की बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Air Urban E Cycle Unisex Electric Bike
गड्ढों वाले रास्तों पर आराम से चलने का विकल्प
- हर सफर चिकनी सड़क पर नहीं होता। कहीं गड्ढे मिलते हैं, कहीं टूटे रास्ते और कहीं स्पीड ब्रेकर। आगे और पीछे दोनों तरफ सस्पेंशन होने से इस साइकिल पर ऐसे रास्तों के झटके कम महसूस हो सकते हैं। रोज लंबा सफर करने वालों के लिए यह सुविधा केवल दिखावे की चीज नहीं है।
- इस Electric Cycle में 7.8 Ah की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए अलग निकाला जा सकता है। इसकी मोटर 250 वॉट की है और डिजिटल डिस्प्ले पर गति तथा बैटरी की जानकारी देखी जा सकती है।
- कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 50 से 60 किलोमीटर तक चलने का दावा है। यह अधिकतम बताई गई दूरी है, हर सफर में मिलने की गारंटी नहीं। चढ़ाई, सवार का वजन और मोटर का इस्तेमाल वास्तविक दूरी को घटा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Air Urban E Cycle
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - ब्लैक
- वजन - 23 किलोग्राम
खूबियां
- वॉटरप्रूफ कैरी बॉक्स
- 5 साइकलिंग मोड्स
कमी
- साइकिल को लेकर अभी तक किसी तरह की परेशानी नही है।
03
Leader Men E-Power L6 27.5T Electric Cycle
रात के सफर में रोशनी और ब्रेक पर दें ध्यान
- दफ्तर से देर से निकलते हैं या शाम को बाजार जाना पड़ता है, तो रास्ता साफ देख पाना और जरूरत पड़ने पर रुकना जरूरी है। इस Leader Cycle में आगे एलईडी लाइट और हॉर्न दिया गया है, जिससे कम रोशनी में रास्ता देखने और दूसरों को अपनी मौजूदगी बताने में मदद मिलती है।
- इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए हैं। आगे का सस्पेंशन गड्ढों और स्पीड ब्रेकर से मिलने वाले झटकों को कम करने में मदद करता है। इसकी बैटरी भी निकालकर अलग चार्ज की जा सकती है, इसलिए चार्जिंग के लिए पूरी साइकिल को बिजली के सॉकेट के पास ले जाना जरूरी नहीं होता।
- इसमें 250 वॉट की मोटर लगी है। कंपनी के अनुसार, पैडल की मदद से दूरी 50 किलोमीटर तक और केवल मोटर चलाने पर 40 किलोमीटर तक हो सकती है। असल दूरी रास्ते और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगी।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Leader
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - ग्रे-ब्लैक
- वजन - 20 किलोग्राम
खूबियां
- डुअल डिस्क ब्रेक
- अलॉय स्टीम हैंडल
कमी
- साइकिल का बैटरी बैक-अप कम लग सकता है।
04
Hero Lectro Y3+ 27.5T 7 Speed Electric Cycle
चढ़ाई और बदलते रास्तों पर पैडल चलाने में मदद
- कभी सड़क समतल होती है, तो कभी सामने चढ़ाई आ जाती है। ऐसे में अलग अलग गियर पैडल चलाने की मेहनत को रास्ते के हिसाब से बदलने में मदद कर सकते हैं। इस साइकिल की खासियतों में 7 गियर का दावा भी शामिल है।
- Hero Electric की इस साइकिल में 250 वॉट की मोटर और 7.8 Ah की बैटरी है। पैडल की मदद से एक बार चार्ज करने पर 40 किलोमीटर तक चलने का दावा किया गया है। केवल मोटर से चलाने पर बताई गई दूरी 32 किलोमीटर तक है।
- इसकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। आगे का सस्पेंशन गड्ढों से मिलने वाले झटकों को कम करने में मदद करता है, इसलिए रोज के सफर में समतल सड़क के अलावा हल्के खराब रास्तों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hero Lectro
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 7
- साइकिल का रंग - सिल्वर
- वजन - 20.8 किलोग्राम
खूबियां
- बिल्ट-इन थेफ्ट प्रोटेक्शन
- 35 किलोमीटर राइडिंग रेंज
कमी
- साइकिल की सीट थोड़ी हार्ड लग सकती है।
05
तुलना - साल 2026 की पावरफुल इलेक्ट्रिक साइकिल
यहां पर हमने ऊपर बताए गई साल 2026 की सबसे पावरफुल Electric Cycle मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलानात्मक जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।