राजस्थान पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर
18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स राजस्थान की पर्यटन विरासत को दुनिया तक पहुंचाने उदयपुर पहुंचे हैं। ये विदेशी मेहमान उदयपुर के ऐतिहासिक स्थलों ...और पढ़ें

18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर (सोशल मीडिया)
HighLights
18 देशों के 32 इन्फ्लुएंसर्स उदयपुर पहुंचे।
राजस्थान पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य।
सोशल मीडिया कंटेंट से मिलेगी वैश्विक डिजिटल पहचान।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान की पर्यटन विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स रविवार को उदयपुर पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के विशेष कार्यक्रम के तहत आए विदेशी मेहमान अगले कुछ दिनों में उदयपुर की झीलों, ऐतिहासिक महलों, मंदिरों और लोक संस्कृति का अनुभव करेंगे। उनके सोशल मीडिया कंटेंट के जरिए राजस्थान पर्यटन को विशेष रूप से मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों में डिजिटल पहचान मिलने की उम्मीद है।
ये क्रिएटर्स राजस्थान के महलों, झीलों, लोककला, खान-पान और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े वीडियो, रील्स, ब्लाग और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करेंगे। इससे उदयपुर और राजस्थान को विदेशी पर्यटकों के बीच नए डिजिटल प्रचार का लाभ मिलने की उम्मीद है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद 16 अगस्त को दल स्वदेश लौटेगा।इन देशों से आए क्रिएटर्सदल में जमैका और सूरीनाम, बारबाडोस, बेलिज, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, बोलीविया, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट, पेरू और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के क्रिएटर्स शामिल हैं।