Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान में ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के शक में दो संदिग्ध हिरासत में

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:34 AM (IST)

    राजस्थान एटीएस ने टोंक से बासित खान और बुरहान नामक दो युवकों को जैश-ए-मोहम्मद से संदिग्ध आतंकी संबंधों के आरोप में हिरासत में लिया है। ...और पढ़ें

    एटीएस की बड़ी कार्रवाई।

    एटीएस की बड़ी कार्रवाई।

    HighLights

    1. राजस्थान एटीएस ने टोंक से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

    2. युवकों पर जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने का आरोप।

    3. पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क की सूचना मिली, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के टोंक शहर से दो संदिग्ध युवकों को आतंकी कनेक्शन के सूचना के आधार पर पकड़ा है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    राज्य गुप्तचर ब्यूरो की सूचना के आधार पर एटीएस ने पहले रविवार को बासित खान नाम के युवक को पकड़कर पूछताछ की। बासित से पूछताछ के आधार पर टोंक के कार बाजार से बुरहान को पकड़ा।

    जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि दोनों युवकों के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स से उनके संपर्क होने की बात सामने आई है। दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने टोंक में विशेष चौकसी बढ़ाई है।

    दोनों युवकों से उनके मोबाइल, बैंक की पासबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ माह पूर्व एटीएस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर जैश-एक-मोहम्मद से संबंधों के आरोप में जयपुर से बबीता धाकड़ को गिरफ्तार किया था। बबीता इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आतंकवादी संगठन से जुड़ी हुई थी।