विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं अपने बेटे का बदला लेकर रहूंगी', परविंदर झोटा की मां का रो-रोकर बुरा हाल; हत्या से पहले जताई थी हमले की आशंका

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:26 AM (IST)

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि हम अपने बेटे का बदला लेकर रहेंगे।

एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मदर (एजेंसी फोटो)

एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मदर (एजेंसी फोटो)

HighLights

  1. परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

  2. मां ने कहा- बेटा नशे के खिलाफ लड़ता था।

  3. मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर की गई थी हत्या।

डिजिटल डेस्क, मानसा। पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस बीच पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक्टिविस्ट के पिता और पूर्व फौजी भीम सिंह ने कहा था कि जब तक उनके बेटे का आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता। वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

वहीं, परविंदर सिंह झोटा की मां ने कहा कि हम भी बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा हमेशा नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ा।

मेरे बेटा हमेशा नशा विक्रेताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ा। डर के मारे उसे मार दिया गया।

परविंदर झोटा की मां ने कहा कि उनके बेटे से नशा विक्रेताओं को डर था। इसलिए मार दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझे भी बदला चाहिए। हम अपने बेटे का बदला लेकर छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे को भरे बाजार में मारा...', SSP के सामने छलका परविंदर झोटा के पिता का दर्द; घर से निकलने से पहले छूए थे मां के पैर

पहले से ही था जान को खतरा

नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की दुखी मां ने मानसा के तिकोनी चौक पर प्रदर्शनक के दौरान बताया कि परविंदर ने घर से निकलने से पहले उनके पैर छुए थे और कहा था, "मेरा खाना तैयार रखना। मैं वापस आकर खाऊंगा।"

उन्होंने कहा कि मना करने के बावजूद परविंदर स्कूटर से घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि वह उनके लौटने का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्हें उनकी मौत की खबर मिली। दुखी मां ने आरोप लगाया कि झोटा ने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। उन्होंने कहा...

वह पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने का काम कर रहा था। वह बच्चों और युवतियों को नशे की लत से बाहर निकालना चाहते थे और नशे की समस्या के खिलाफ आवाज उठा रहा था। वह पंजाब के युवाओं का भविष्य बचाना चाहते थे, लेकिन खुद अपनी जान गंवा बैठा।

मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या

बता दें कि परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह सवा नौ बजे कैमरे के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय परविंदर एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशे की गोली बेचे जाने की सूचना पर फेसबुक पर लाइव होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। झोटा उस बुजुर्ग को भी साथ ले गए थे जिसने नशा खरीदा था।

वह केमिस्ट अश्वनी से पूछते हैं कि इस बाबा को तूने नशा बेचा है। दुकानदार के साथ उनकी तीखी बहस होती है। वह केमिस्ट को फुटेज दिखाने व डीएसपी को फोन लगाने को कहते हैं। इस पर उसने पिस्टल निकाल ली। झोटा साथियों को बुलाते हैं और कहते हैं कि चला गोली।

यह भी पढ़ें- खुद नशा करता था, दोस्त की मौत ने हिलाकर रख दिया... पढ़ें कैसे परविंदर सिंह झोटा बना पंजाब के युवाओं का रोल मॉडल