विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में बाणा पहनकर घूम रहा था लुटेरा, असली निहंगों ने घेरकर कर दी धुनाई; Video हुआ वायरल

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:12 PM (IST)

लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में निहंग बाणे की आड़ में लूटपाट और जबरन पैसे मांगने के आरोप में युवक को ...और पढ़ें

HighLights

  1. निहंग बाणे की आड़ में युवक करता था लूटपाट।

  2. असली निहंगों ने युवक को पकड़कर की धुनाई।

  3. बाबा कुलदीप सिंह ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में निहंग बाणे की आड़ में लोगों से जबरदस्ती पैसे और सामान छीनने के आरोप में एक युवक को निहंगों ने पकड़कर पीट दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो हा है।

आरोप है कि युवक अपने साथी के साथ सफेद रंग की एक्टिवा पर घूमता था और निहंग बाणा पहनकर लोगों को किरपान दिखाकर पैसे मांगता था। हालांकि, इस मामले में पुलिस शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई है। 

बाबा कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने एक्टिवा सवार दोनों युवकों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई की गई। बाबा कुलदीप सिंह के अनुसार, कुछ समय पहले निहंग बाणे में आए एक्टिवा सवार युवकों ने एक फोटोग्राफर को चलती गाड़ी में रोक लिया था।

इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और पैसे छीनने का प्रयास किया गया। युवक ने किरपान दिखाकर उससे पैसे मांगने की कोशिश भी की थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, लुधियाना की 4 नेत्रियों को राज्य स्तर पर मिली जिम्मेदारी

दुकानों से सामान उठाने का आरोप

बाबा कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों युवक निहंग बाणे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक, दोनों इलाके में घूमकर दुकानों के बाहर रखा सामान जबरदस्ती उठा ले जाते हैं। यहां तक कि दुकानों के बाहर रखी आटे की बोरियां भी उठाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से निहंग समाज की छवि प्रभावित होती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि दोनों युवक दोबारा किसी से जबरदस्ती या लूटपाट का प्रयास करते हैं तो तत्काल इसकी सूचना दी जाए। पकड़े गए युवक के नशे का आदी होने का आरोप भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- मोहाली के जीरकपुर में बाइक पर भाग रहे स्नैचर्स से भिड़ा युवक, टी-शर्ट पकड़ पीछे दौड़ा; दोनों को पकड़वाया

चेतावनी देकर दोनों युवकों को छोड़ा

बाबा कुलदीप सिंह ने कहा कि निहंग बाणा सेवा, धर्म की रक्षा और जरूरतमंदों की मदद के लिए है। इसका इस्तेमाल लोगों को डराने या जबरदस्ती पैसे वसूलने के लिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि दोबारा ऐसी हरकत सामने आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग से भड़कीं हरमन, पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा से रिश्ते पर बोलीं- घर तोड़ने वाली कहने से सच नहीं बदलेगा