ट्रोलिंग से भड़कीं हरमन, पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा से रिश्ते पर बोलीं- घर तोड़ने वाली कहने से सच नहीं बदलेगा
परमीश वर्मा संग रिश्ते को लेकर ट्रोलिंग के बीच हरमन बराड़ ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने रिश्ते को सार्वजनिक बताया और खुद को घर तोड़ने वाली कहे जाने पर आपत्ति जताई।
HighLights
हरमन बराड़ ने परमीश वर्मा से रिश्ते पर ट्रोलिंग का जवाब दिया।
'घर तोड़ने वाली' कहने पर हरमन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।
परमीश वर्मा उनके रिश्ते से पहले ही कानूनी रूप से अलग हो चुके थे।
अनुज शर्मा, चंडीगढ़। परमीश वर्मा और हरमन बराड़ के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब अभिनेत्री ने पहली बार ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हरमन ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किए अपने संदेश में उन लोगों को जवाब दिया, जो उन्हें 'घर तोड़ने वाली' कहकर निशाना बना रहे हैं।
उन्होंने साफ कहा कि किसी को इस तरह का नाम देने से सच नहीं बदल जाता। हरमन ने यह भी दावा किया कि उनका रिश्ता कभी छिपा हुआ नहीं रहा और जिस पुरुष को उन्होंने चुना, वह उनके रिश्ते में आने से पहले ही कानूनी रूप से अलग हो चुका था।
उन्होंने अपने संदेश में बिना नाम लिए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी और अपने चुने हुए पुरुष पर गर्व है। साथ ही उन्होंने शरीर और चरित्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई। हरमन ने ट्रोल पेज चलाने वालों और मीम बनाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
परमीश वर्मा और हरमन बराड़ के बीच नजदीकियों की चर्चा जुलाई-अगस्त 2026 में गाने 'देखी जा' में साथ काम करने के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की कई नजदीकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए। अगस्त के आखिरी दिनों में परमीश ने हरमन के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं और ट्रोलिंग तेज हो गई थी।
यह भी पढ़ें- पंजाबी गायक परमीश वर्मा फायरिंग केस में चार पुलिस अफसरों के गैर-जमानती वारंट, पेश न होने पर कोर्ट सख्त
पढ़ें क्या लिखा हरमन ने
हरमन ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर की स्टोरी में कहा- मुझे "घर तोड़ने वाली" (homewrecker) कहने से सच नहीं बदल जाता। यह बस आपको अपनी बनाई कहानी के लिए एक सुविधाजनक विलेन दे देता है, जिसे आप अपनी व्यक्तिगत दुर्भावना और सामूहिक नैतिकता के पीछे छुपा रहे हैं। लोग सबसे ज़्यादा क्रूर तब होते हैं जब उससे उन्हें खुद को धर्मात्मा या सच्चा महसूस करने का मौका मिलता है।
बॉडी-शेमिंग (शरीर पर भद्दे कमेंट) करना और चरित्र पर हमले करना सिर्फ इसलिए सही नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि आप इसे "नैतिकता" का नाम देते हैं। भीड़ के साथ मिलकर की गई क्रूरता धर्म या अच्छाई नहीं बन जाती।
मुझे उस औरत होने पर गर्व है जो मैं हूँ। मुझे उस पुरुष पर गर्व है जिसे मैंने चुना है। मैं कभी अंधेरे (सायों) में नहीं रही, और न ही मैं किसी गुप्त अफेयर का हिस्सा रही हूँ।
मेरा रिश्ता पूरी तरह से सबके सामने रहा है, और हमने इसे खुलकर स्वीकार किया है। जिस पुरुष को मैंने चुना, वह पहले से ही कानूनी रूप से अलग हो चुका था और, किसी भी अन्य इंसान की तरह, उसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है। पूरी इज़्ज़त के साथ, उसकी पूर्व साथी को भी वही अधिकार हासिल है।
सभी ट्रोल पेजों और मीम बनाने वालों के लिए: बेहतर होगा कि आप अपनी तैयारी कर लें। अब आगे आपको एक गंभीर कानूनी मदद की ज़रूरत पड़ने वाली है। मुझे उम्मीद है कि आपके मीम्स इस लायक थे। मेरे संयम को मेरी अज्ञानता समझने की भूल मत करना।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield Guerrilla 450 चलाते दिखे सिंगर Parmish Verma, जानिए बाइक की कीमत और खासियत
परमीश की पूर्व पत्नी का भी जिक्र
हरमन ने अपनी इस पोस्ट में परमीश की पत्नी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस पुरुष को उन्होंने चुना, वह उनके रिश्ते में आने से पहले ही कानूनी रूप से अलग हो चुका था। उन्होंने यह भी कहा कि उसकी पूर्व साथी को भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है। हालांकि, हरमन ने अपने संदेश में परमीश वर्मा का नाम नहीं लिया।
ट्रोल पेजों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
हरमन ने ट्रोल पेज चलाने वालों और मीम बनाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि उनके धैर्य को उनकी अनभिज्ञता समझने की गलती न की जाए।
इससे पहले छह सितंबर 2026 को परमीश वर्मा ने पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि की थी। उन्होंने बेवफाई के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही थी। उन्होंने अपने संदेश में किसी महिला का जिक्र किया था, लेकिन उसका नाम नहीं बताया था।
हरमन बराड़ की तरफ से साझा की गई स्टोरी-

यह भी पढ़ें- गायक परमेश वर्मा के मैनेजर को लॉरेंस गैंग की धमकी; विदेशी नंबरों से कॉल कर मांगी 10 करोड़ रंगदारी
