विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खन्ना में आढ़ती से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बैंक से निकलते ही बंदूक दिखाकर लूटा; कार भी ले गए साथ

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:41 PM (IST)

खन्ना में बैंक के बाहर दो लुटेरों ने आढ़ती से बंदूक के बल पर 15 लाख रुपये लूट लिए। आरोपित उसकी कार लेकर मंडी गोबिंदगढ़ की ओर फरार हुए।

एसबीआई बैंक, जिससे बाहर निकलते ही लूट हुई।

एसबीआई बैंक, जिससे बाहर निकलते ही लूट हुई।

HighLights

  1. खन्ना में एचडीएफसी बैंक के बाहर आढ़ती से लूट।

  2. दिनदहाड़े 15 लाख रुपये नकद और कार छीनी गई।

  3. लुटेरे गन पॉइंट पर वारदात कर फरार हुए।

जागरण संवाददाता, खन्ना। लुधियाना जिले के खन्ना में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। खन्ना के एचडीएफसी बैंक के बाहर एक आढ़ती से करीब 15 लाख रुपए की नकदी लूट ली गई। जानकारी के अनुसार, आढ़ती अमलोह से पेमेंट लेने खन्ना स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचे थे। लुटेरों के मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ भागने की खबर है। आढ़ती के अनुसार बैंक से पैसे लेकर जैसे ही वे अपनी गाड़ी में बैठे, दो लुटेरों ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया।

लुटेरों ने आढ़ती से 15 लाख रुपए लूटे और उनकी गाड़ी भी लेकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश जारी है। पुलिस अभी लुटेरों का पीछा कर रही है। कैश छीनने के बाद लुटेरे आढ़ती की वेन्यू कार को लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा की जड़ तक पहुंची पुलिस, विवादित वायरल संदेश करने वाली छात्रा ट्रेस; सुनी-सुनाई बात पर लिखी थी पोस्ट

khanna adti

घटनास्थल, जहां लूट को अंजाम दिया गया।

अमलोह के गांव भद्दलथूहा में आढ़ती का कारोबार

जानकारी के अनुसार आढ़ती का नाम अभी सामने नहीं आया है। अमलोह के गांव भद्दलथूहा में आढ़ती का कारोबार है। खन्ना में भी कारोबार के सिलसिले में पैसों का लेनदेन करते हैं। धान का सीजन चल रहा है। किसानों को फसल के भुगतान या अन्य कामकाज को लेकर बड़ी पेमेंट का आदान प्रदान करते रहते हैं। पेमेंट लेने के लिए ही वह बैंक पहुंचे थे। जैसे ही पेमेंट लेकर बाहर निकले तो ये वारदात हो गई।

यह भी पढ़ें- CBI की दबिश पर CM मान का भाजपा पर हमला, बोले- चुनाव का समय आ गया; एजेंसियों के इस्तेमाल का लगाया आरोप

खन्ना पुलिस कर रही जांच

खन्ना की सिटी थाना 1 की पुलिस जांच कर रही है। एसएचओ हरविंदर सिंह ने लूट की वारदात की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही एसएसपी डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने तुरंत पूरे इलाके को सील करवा दिया। सिटी थाना 1 और सीआईए स्टाफ की टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं। वहीं, एक टीम सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। 

यह भी पढ़ें- SGPC के पूर्व सदस्य पर NRI महिला से रेप का आरोप मामले में जांच तेज, पंजाब सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय SIT