Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में एलपीयू के बाहर आप वर्करों का प्रदर्शन, सांसद का पुतला फूंक किया गुस्सा जाहिर

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:17 PM (IST)

    जालंधर में अशोक मित्तल के भाजपा में जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एलपीयू के बाहर प्रदर्शन किया। पुतला दहन किया और गद्दार लिखकर विरोध जताया, जिससे ...और पढ़ें

    एलपीयू के बाहर प्रदर्शन करते हुए पंजाब एग्रेा इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयमरैन मंगल सिंह बासी व अन्य।

    एलपीयू के बाहर प्रदर्शन करते हुए पंजाब एग्रेा इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयमरैन मंगल सिंह बासी व अन्य।

    HighLights

    1. आप कार्यकर्ताओं ने एलपीयू के बाहर प्रदर्शन किया।

    2. राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का पुतला फूंका गया।

    3. दीवारों पर 'गद्दार' लिखकर नाराजगी जताई गई।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। राज्यसभा सदस्य और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में विरोध तेज हो गया है। शनिवार को जालंधर में एलपीयू के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अशोक मित्तल के खिलाफ नारेबाजी की और गुस्से का खुलकर इजहार किया।

    प्रदर्शन में विधायक बलकार सिंह, पूर्व सीपीएस पवन टीनू और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह बासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर एलपीयू के मुख्य द्वार के बाहर अशोक मित्तल का पुतला फूंका और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर ‘गद्दार’ शब्द लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में पुलिस थाने का ताला तोड़ दो आरोपी हुए फरार, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    राजनीतिक दबाव को बताया कारण

    इस दौरान पवन टीनू ने कहा कि सात सांसदों का पार्टी छोड़कर जाना राजनीतिक दबाव और घबराहट का नतीजा है। उनका आरोप था कि विरोधी दल आगामी चुनावों को देखते हुए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है और भविष्य में और सशक्त होकर उभरेगी।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जनता ऐसे नेताओं के साथ नहीं है, जिन्होंने पार्टी छोड़कर दूसरी राह चुनी है। उनका मानना है कि इससे पार्टी को नुकसान नहीं बल्कि मजबूती मिलेगी, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मी से बचने के लिए मानसा में नहाने उतरे दो किशोर रजवाहे में समाए, तेज बहाव बना काल; घरों में पसरा मातम

    पूर्व क्रिकेटर के घर के बाहर भी हुआ प्रदर्शन

    उधर, इससे पहले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के घर के बाहर भी इसी तरह का विरोध देखने को मिला था। वहां भी कार्यकर्ताओं ने दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

    पूरा घटनाक्रम यह दर्शाता है कि हाल ही में हुए राजनीतिक बदलावों ने कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है। आने वाले दिनों में यह विरोध और तेज हो सकता है, जिससे प्रदेश की सियासत और गरमाने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से तंग ग्रामीणों का भड़का गुस्सा, तरनतारन में आधी रात बिजली-घर पर जड़ा ताला