बिजली कटौती से तंग ग्रामीणों का भड़का गुस्सा, तरनतारन में आधी रात बिजली-घर पर जड़ा ताला
लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने आधी रात बिजली घर घरियाला को ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कई गांवों में सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान हैं औ ...और पढ़ें

बिजली घर के बाहर एकत्रित लोग।
HighLights
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
आधी रात को घड़ियाला बिजली घर पर ताला जड़ा।
दैनिक जीवन, कारोबार प्रभावित, तत्काल समाधान की मांग।
संवाद सहयोगी, पट्टी। पंजाब के तरनतारन में लगातार बिजली सप्लाई प्रभावित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। विभिन्न गांवों के लोगों ने एकजुट होकर बिजली घर घरियाला को ताला लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन अध्यक्ष मेहर सिंह तलवंडी ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गांव तलवंडी शोभा सिंह, जंड, माहणेके, घरियाली दासूवाल, घरियाली राड़ियां और घरियाला में रोजाना कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहती है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सरहदी गांव में स्मार्ट मीटर बना आफत, चिप हो रहीं गायब; ड्रोन तस्करी के लिए प्रयोग की आशंका
बिजली से कारोबार प्रभावित
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने के कारण उनके घरेलू कामकाज ठप हो जाते हैं। इसके अलावा छोटे कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बिजली घर घरियाला पहुंचकर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मोहाली में ड्रग्स, चोरी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ उठी आवाज, RWA ने निकाला रोष मार्च, गश्त बढ़ाने की मांग,
सुधार न हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।