विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज बंद रहेगा जालंधर! लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी पर गुस्सा; जानें क्या खुला, क्या बंद

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:51 AM (IST)

लुधियाना में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में वाल्मीकि संगठनों ने आज जालंधर बंद का आह्वान ...और पढ़ें

आज जालंधर में 8 घंटे बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान।

आज जालंधर में 8 घंटे बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान।


HighLights

  1. लुधियाना में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी का विरोध

  2. वाल्मीकि संगठनों ने आज जालंधर बंद का आह्वान किया

  3. बाजार, मॉल बंद; अस्पताल, शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे

जागरण संवाददाता, जालंधर। मंगलवार को लुधियाना में डाक्टर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में जिले के वाल्मीकि संगठनों ने दस सितंबर वीरवार को जालंधर बंड का ऐलान किया है।

संगठनों ने सुबह नौ से लेकर शाम पांच बजे तक शहर के सभी बाजारों, मार्केटें व माल्स सहित व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान किया हुआ है। हालांकि कुछ वाल्मीकि संगठनों ने बुधवार रात को बैठक कर 10 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद करने की घोषणा भी की है।

इस दौरान रेलवे ट्रैक या फिर नेशनल हाईवे को बंद नहीं किया जाएगा। कई शिक्षण संस्थानों में इन दोनों परीक्षाएं चल रही है, ऐसे में शिक्षण संस्थान भी बंद नहीं करवाए जाएंगे।

आज क्या रहेगा बंद

वीरवार को शहर की मार्केट, दुकानें, माल्स, शोरूम, बेकरी, स्वीट शाप सहित तमाम तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

किसे मिलेगी राहत

वाल्मीाकि संगठनों के प्रतिनिधियों ने बंद के दौरान राहत की भी घोषणा की है। जिसके तहत वीरवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल की दुकानें, एंबुलेंस का संचालन, विदेश की फ्लाइट वाले यात्रियों, मृत्यु पर जाने वालों तथा शिक्षण संस्थानों को राहत रहेगी।

इसके अलावा मरीजों को अस्पताल में जाकर चैकअप करवाने पर भी राहत रहेगी।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले पंजाब BJP मजबूत, 500 से अधिक सरपंच और किसान नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, हरियाणा के CM ने किया स्वागत