Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर डकैती कांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार, निहंग भेष में करोड़ों की लूट की थी साजिश; 17 केस पहले से दर्ज

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 04:18 PM (GMT+05:30)

    गुरदासपुर में सुनार के घर करोड़ों की डकैती के मास्टर माइंड गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहले चार आरोपित पकड़े जा चुके हैं। मामले में 17 पु ...और पढ़ें

    एसएसपी अदित्य जानकारी देते हुए।

    एसएसपी अदित्य जानकारी देते हुए।

    HighLights

    1. गुरदासपुर डकैती का मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली गिरफ्तार।

    2. निहंग भेष में सुनार के घर करोड़ों की लूट की।

    3. आरोपी पर पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर में सुनार के घर करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली निवासी कोटली सूरत मल्ली के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

    एसएसपी आदित्य ने बताया कि इस डकैती की पूरी योजना गुरप्रीत सिंह ने ही तैयार की थी। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे करीब दो करोड़ रुपये का लूटा गया सामान भी बरामद किया गया था। मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को इस पूरे नेटवर्क के और भी राज खुलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में चिलचिलाती गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक ओरेंज अलर्ट जारी; 1 मई से फिर बढ़ेगा पारा

    हत्या प्रयास व लूटपाट के केस पहले से दर्ज

    पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, हथियार कानून और जेल कानून सहित कुल 17 मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में जमानत पर बाहर आया हुआ था और इसी दौरान उसने इस बड़ी वारदात की साजिश रची।

    ज्ञात रहे कि पांच मार्च को कुछ बदमाश निहंगों का भेष धारण कर शहर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम नंबर पांच में स्थित सुनार वरुण कुमार के घर में घुस गए थे। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात तथा कार लूटकर फरार हो गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कपूरथला में 30 रुपये के झगड़े ने ली जान, मजदूर की गला घोंटकर हत्या; सुबह गेट के पास मिला शव

    करोड़ों के गेहने साथ ले गए थे लुटेरे

    पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपित करीब 40 लाख रुपये की नकदी और साढ़े तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर गए थे। इसके अलावा वे घर की कार और निगरानी उपकरण भी अपने साथ ले गए थे, ताकि कोई सबूत न बच सके।

    वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीमें गठित की थीं। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 32 लाख रुपये, करीब 1.300 किलोग्राम जेवरात और लूटी गई कार बरामद की थी।

    रिमांड हासिल की पूछताछ करेगी पुलिस

    आरोपितों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटी गई कार को होशियारपुर-टांडा मार्ग पर एक खेत के पास छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस लगातार जांच करती रही और अंततः पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

    पुलिस अब गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए हिरासत में लेगी, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरी साजिश के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में 17 अप्रैल के बाद क्यों बढ़ा बिजली संकट, मंत्री अरोड़ा ने बताया कारण; अब 4 घंटे से अधिक नहीं लगेगा कट