Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अबोहर धमाका कांड, झुलसी महिला ने 5 दिन बाद तोड़ा दम; कारण अभी भी स्पष्ट नहीं

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:37 PM (GMT+05:30)

    अबोहर के पटेल पार्क धमाके में गंभीर रूप से झुलसी पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के कारणों की जांच जारी है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अबोहर धमाके में गंभीर रूप से झुलसी पूजा की मौत।

    2. पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद निधन।

    3. धमाके का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, अबोहर। अबोहर के पटेल पार्क के निकट बीते दिनों हुए धमाके और आगजनी की घटना ने दुखद मोड़ ले लिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी पूजा पुत्री कुंदन लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। पूजा करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी, जिसके चलते उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

    गौरतलब है कि 21 अप्रैल की रात करीब सवा दस बजे एक घर के बीच बनी दुकानों में अचानक जोरदार धमाका हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि दुकानों की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गई थीं और इसके बाद आग भी लग गई थी। इस हादसे में पूजा के अलावा उसका भाई दीपक, माता नीलम, एक ढाबा संचालक और एक ग्राहक भी झुलस गए थे, हालांकि उनकी हालत अपेक्षाकृत स्थिर बताई गई थी।

    यह भी पढ़ें- ECHS घोटाले में नया खुलासा; CBI जांच में सामने आया अवैध दवाओं का कारोबार, क्लेम के लिए बड़ा खेल

    blast

    धमाके के बाद घर में बिखरा मलवा।

    फरीदकोट किया गया था रेफर

    घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल पूजा को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट के अस्पताल में भेजा गया था। वहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन अधिक झुलसने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    धमाके के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने संभावना जताई थी कि यह धमाका जनरेटर के पिस्टन फटने और बोतलों में बनी गैस के कारण हो सकता है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संगरूर ट्रक यूनियन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर किया पथराव; कई आरोपी हिरासत में लिए

    फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार

    फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। पूजा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिजन शव लेने के लिए फरीदकोट रवाना हो चुके हैं। उम्मीद है कि दोपहर बाद शव अबोहर लाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में युवक से 20 लाख की ठगी, ऑनलाइन ट्रेंडिंग से मुनाफा कमाने का दिया था लालच