Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरे मुस्लिम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:24 PM (IST)

    पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में फतेहगढ़ साहिब में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौं ...और पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग।

    फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग।

    HighLights

    1. फतेहगढ़ साहिब में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन।

    2. मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई मांगी।

    3. धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब स्थित रोजा शरीफ में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराया और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    प्रदर्शन के दौरान रोजा शरीफ के खलीफा सैयद मोहम्मद सदीक रजा मुजद्दी सहित सैफ अहमद, नाजिम अली, अब्दुल रहमान, मजीवर रहमान, फवाद तथा अन्य मुस्लिम नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित रूप से की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी धर्म अथवा उसके पूजनीय व्यक्तित्व के प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

    मुस्लिम नेताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित टिप्पणी से देश और विदेश में रहने वाले मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना था कि इस प्रकार के बयान समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा कर सकते हैं तथा सामाजिक सौहार्द और शांति को प्रभावित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बटाला में सब्सिडी वाली यूरिया से बन रही थी कैटल फीड, प्लांट अधिकारियों समेत दो फर्मों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    निष्मक्ष जांच की रखी मांग

    प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मामले में शीघ्र कदम उठाने की मांग रखी।

    खबरें और भी

    मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने कहा कि सभी धर्मों और उनके पूजनीय व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    यह भी पढ़ें- चन्नी के घर बगावती मीटिंग के बाद फैसला, राजा वडिंग के खिलाफ हाईकमान से बात करने के लिए बनी स्पेशल कमेटी

    लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा विरोध

    प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

    प्रदर्शन के अंत में समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया और कानून पर पूरा विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित मामले में सक्षम एजेंसियां कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से ही जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा; मौके पर दर्दनाक मौत