Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुखबीर बादल की पीएम मोदी से मुलाकात पर अमन अरोड़ा का तंज, बोले- साथ आएं या अलग रहें, हाशिये पर ही रहेंगे

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:33 PM (IST)

    सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब में राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज है। अमन अरोड़ा ने कांग्रेस-अकाली दल पर तंज कसा और आप की जी ...और पढ़ें

    सुखबीर बादल व पीएम मोदी की मंच पर एक साथ पुरानी तस्वीर व अमन अरोड़ा।

    सुखबीर बादल व पीएम मोदी की मंच पर एक साथ पुरानी तस्वीर व अमन अरोड़ा।

    HighLights

    1. अमन अरोड़ा ने कांग्रेस-अकाली दल पर साधा निशाना।

    2. कहा, साथ आएं या अलग, हाशिये पर रहेंगे।

    3. आप 2027 में फिर सरकार बनाने का दावा।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात को लेकर पंजाब की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा गैरजिम्मेदाराना रहा है। अब देखना होगा कि आज कांग्रेस किस तरह की राजनीति सामने लाती है।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक दल चाहे जितनी बैठकें कर लें, पंजाब की जनता के सामने उनका चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल साथ आते हैं या अलग-अलग रहते हैं, दोनों ही हाशिये पर रहेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-

    शून्य जोड़ शून्य बराबर शून्य होता है और शून्य ही रहेगा।

    अमन अरोड़ा ने दावा किया कि पंजाब की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाएगी।

    यह भी पढ़ें- तरनतारन में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी की टांगों पर लगी गोलियां; फिरोती के लिए 6 जगह कर चुका फायरिंग

    2027 में आप की फिर बनेगी सरकार

    कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में आम आदमी पार्टी अच्छे अंतर से दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री एक बार फिर जीत हासिल करेंगी और 2027 में दूसरी बार पंजाब की मुख्यमंत्री बनेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जालंधर के होटल में 20 वर्षीय युवती का शव मिला, साथ लाने वाला युवक अरेस्ट; पुलिस पूछताछ में जुटी

    गनीव कौर बोलीं- पार्टी का फैसला भलाई के लिए होगा

    उधर, सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात पर अकाली दल की विधायक गनीव कौर ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह भलाई के लिए होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह अच्छी बात होगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकतीं।

    सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र, 8 विधेयकों पर चर्चा व मुहर; परिसीमन और मानव तस्करी पर उठे सवाल