Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी की टांगों पर लगी गोलियां; फिरोती के लिए 6 जगह कर चुका फायरिंग

    By Dharambir Singh MalharEdited By: Anuj Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:00 PM (IST)

    सरहाली में नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसकी दोनों टांगों में गोलियां लगीं। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सरहाली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली।

    2. जतिंदर सिंह उर्फ अजय रंगदारी की छह वारदातों में शामिल।

    3. अवैध पिस्तौल, कारतूस, बाइक मौके से बरामद।

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। तरनतारन के कस्बा सरहाली के पास मंगलवार को पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश की दोनों टांगों में दो गोलियां लगीं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार सब डिविजन पट्टी के पुलिस उपाधीक्षक रविशेर सिंह को सूचना मिली थी कि रंगदारी के लिए गोली चलाने वाले गिरोह से जुड़े कुछ लोग क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सरहाली के प्रभारी बलबीर सिंह बेली के नेतृत्व में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग से कस्बा सरहाली की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।

    यह भी पढ़ें- जालंधर के होटल में 20 वर्षीय युवती का शव मिला, साथ लाने वाला युवक अरेस्ट; पुलिस पूछताछ में जुटी

    रुकने का इशारा किया तो चलाई गोली

    नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक युवक ने रुकने के बजाय बाइक तेज कर दी। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गया। पुलिस दल जब उसकी ओर बढ़ा तो उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें युवक की दोनों टांगों में दो गोलियां लगीं।

    छह वारदातों में शामिल होने का आरोप

    घायल बदमाश की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ अजय पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी सरहाली कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    खबरें और भी

    मुठभेड़ की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा और पुलिस अधीक्षक जांच रिपुतपन सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजय विदेश में बैठे गिरोह के सदस्यों के निर्देश पर काम कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र, 8 विधेयकों पर चर्चा व मुहर; बाजवा ने बाहरी युवाओं की भर्ती का मुद्दा उठाया

    आरोपी का बैकग्राउंड जानने में जुटी पुलिस

    पुलिस के अनुसार अजय ने सरहाली और पट्टी क्षेत्र में रंगदारी वसूलने के लिए करीब छह स्थानों पर गोली चलाने की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन घटनाओं में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मोगा में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल, गर्मी से कई छात्राएं हुईं बेहोश; गोबर और गंदे पानी से बढ़ी परेशानी