विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Guerrilla 450 चलाते दिखे सिंगर Parmish Verma, जानिए बाइक की कीमत और खासियत

Published: Tue, 11 Aug 2026 03:29 PM (IST)

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा ने हाल ही में लाल रंग की Guerrilla 450 Apex को चलाते हुए देखा गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और गीतकार Parmish Verma को गाड़ियों और बाइक्स का बहुत शौक है और उन्हें अक्सर ही लोकप्रिय परफॉर्मेंस कारों और मोटरसाइकिलों को चलाते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्हें Royal Enfield Guerrilla 450 Apex चलाते हुए देखा जा सकता है। इस बाइक को आधिकारिक तौर पर 2024 में लॉन्च किया गया था और तभी से यह अपने सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक बनी हुई है।

शेयर की नई रील

Parmish Verma ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाल रंग की Royal Enfield Guerrilla 450 Apex चलाते हुए रील पोस्ट की है। सिंगर को सड़कों पर हेलमेट पहनकर राइड करते हुए देखा जा सकता है। इस रील को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 77,000 से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं।

कितनी है कीमत?

Royal Enfield Guerrilla 450 कलर ऑप्शन और एक्स्ट्रा फीचर्स के आधार पर कुल 8 वेरिएंट में उपलब्ध है। बेस-स्पेक ट्रिम की कीमत 2.51 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है तो वहीं टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 2.74 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यहां नीचे टेबल में हर वेरिएंट की कीमत दी गई है।

Bike Model & Variant Ex-Showroom Price Brakes & Wheels Mobile Connectivity
Royal Enfield Guerrilla 450 Dash - Twilight Blue ₹ 2,51,063 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth
Royal Enfield Guerrilla 450 APEX - Red ₹ 2,51,063 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth
Royal Enfield Guerrilla 450 APEX - Black ₹ 2,58,309 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth and Internet
Royal Enfield Guerrilla 450 APEX - Green ₹ 2,58,309 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth and Internet
Royal Enfield Guerrilla 450 Dash - Peix Bronze ₹ 2,69,119 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth and Internet
Royal Enfield Guerrilla 450 Dash - Smoke Silver ₹ 2,69,119 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth and Internet
Royal Enfield Guerrilla 450 Dash - Shadow Ash ₹ 2,69,119 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth and Internet
Royal Enfield Guerrilla 450 Flash - Brava Blue ₹ 2,74,523 Disc Brakes, Alloy Wheels Bluetooth and Internet

इंजन और पावर

Royal Enfield Guerrilla 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यही इंजन ब्रांड की लोकप्रिय एडवेंचर-टूरर मोटरसाइकिल, Himalayan 450 में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है और यह 39hp की पावर और 40nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 440 जल्द होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा ऑफ-रोड एडवेंचर का मजा