विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्री हरिमंदिर साहिब के पास 5 साल का बच्चा जमीन पर गिरा तो मचा बवाल, श्रद्धालु भिड़े; मारपीट में तीन लोग घायल

Published: Sun, 13 Sep 2026 01:33 PM (IST)

श्री हरि मंदिर साहिब के पास बच्चे के गिरने को लेकर श्रद्धालुओं में विवाद हो गया। एक व्यक्ति को थप्पड़ ...और पढ़ें

HighLights

  1. श्री हरिमंदिर साहिब के पास 5 साल के बच्चे के गिरने से विवाद।

  2. श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।

  3. घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब के पास रविवार सुबह पांच साल के बच्चे के जमीन पर गिरने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने बच्चे को उठाए हुए श्रद्धालु को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बच्चे के परिवार के सदस्यों ने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह जलियांवाला बाग से पहले विरासत मार्ग पर काफी संख्या में श्रद्धालु आवाजाही कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु पांच साल के बच्चे को गोद में उठाकर ले जा रहा था। तभी वहां से गुजर रहे दूसरे श्रद्धालु की टक्कर लगने से बच्चा जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग से भड़कीं हरमन, पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा से रिश्ते पर बोलीं- घर तोड़ने वाली कहने से सच नहीं बदलेगा

बच्चे के गिरने पर शुरू हुई कहासुनी

बच्चे के जमीन पर गिरने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने बच्चे को उठाने वाले श्रद्धालु के मुंह पर थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद बच्चे के परिवार के सदस्य भड़क गए और उन्होंने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान तीन लोगों को चोटें लगने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में मंत्री हरभजन सिंह ETO की रिहायश का कर्मचारियों ने किया घेराव, OPS समेत कई मांगों पर प्रदर्शन

लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के बाद थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इससे वहां स्थिति और तनावपूर्ण होने लगी। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते बीच-बचाव किया और बच्चे के परिवार को वहां से निकाल दिया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाद में स्थिति सामान्य हो गई। घटना के संबंध में पुलिस को किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पर वैष्णो देवी से UP लौट रहे थे तीन श्रद्धालु, जालंधर के भोगपुर में अज्ञात वाहन ने मारी; दो की मौत