Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बूंदाबांदी ने बदला पंजाब का मौसम, 1.2 डिग्री गिरा तापमान; कल तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:59 PM (IST)

    पंजाब में रविवार को होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। शनिवार को बूंदाबांदी से औसत अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरा। ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. शनिवार को पंजाब में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट।

    2. होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर में रविवार को भारी बारिश की संभावना।

    3. मौसम विभाग ने इन तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में शनिवार सावन की झड़ी देखने को मिली। पूरा दिन कई इलाकों में बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में रविवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इतना ही नहीं, अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिली। जो 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा था, वे 34 डिग्री तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- मोगा में सीवरेज कनेक्शन खोजते अचानक धंसी मिट्टी, दो मजदूर दबे; आसपास के लोगों ने राहत अभियान चला बचाई जान

    तीन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग की ओर से जारी जिला स्तर की चेतावनी के अनुसार रविवार 9 अगस्त को होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश हो सकती है। तीनों जिलों को पीली चेतावनी श्रेणी में रखा गया है।

    मौसम विभाग के मानचित्र में इन जिलों को अलग से चिह्नित किया गया है, जबकि प्रदेश के बाकी जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज वर्षा के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। 

    खबरें और भी

    शनिवार को लुधियाना में सबसे ज्यादा बारिश

    शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 6 मिलीमीटर बारिश लुधियाना में दर्ज की गई। संगरूर में 4 मिलीमीटर बारिश हुई। पटियाला और फरीदकोट में तीन-तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लुधियाना में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

    अमृतसर में 0.8 मिलीमीटर, पठानकोट में 1 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिलीमीटर और फिरोजपुर में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। होशियारपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पठानकोट और थीन बांध क्षेत्र में भी 0.5-0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    चंडीगढ़ के मुख्य मौसम केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि हवाई अड्डा केंद्र पर बूंदाबांदी हुई। गुरदासपुर, बठिंडा, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के संबंधित केंद्रों पर भी बारिश दर्ज नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गुमराह कर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 28 गिरफ्तार

    बठिंडा सबसे गर्म, अमृतसर में 28.3 डिग्री

    शनिवार को पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। मोहाली में 33.9 डिग्री, चंडीगढ़ में 33.4 डिग्री और पटियाला में 33.2 डिग्री तापमान रहा। पठानकोट में 31.5 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 31.2 डिग्री और रूपनगर में 31.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    अमृतसर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 29 डिग्री, फिरोजपुर में 29 डिग्री, फरीदकोट में 29 डिग्री और गुरदासपुर में 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। होशियारपुर और संगरूर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नवांशहर के बलोवाल सौंखड़ी में 30.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर में दंपती को बंदी बना लाखों की चोरी, कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाई; अलमारी तोड़ सोना-नकदी चुराई