विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में ऑल इज वेल! सचिन पायलट और परगट सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था; चुनाव को लेकर मंथन शुरू

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और प्रभारी सचिन पायलट ने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। उन्होंने गुरु ...और पढ़ें

सचिन पायलट और परगट सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा (एजेंसी फोटो)

सचिन पायलट और परगट सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा (एजेंसी फोटो)

HighLights

  1. परगट सिंह और सचिन पायलट ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल में मत्था टेका

  2. गुरु साहिब का धन्यवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

  3. राजनीतिक चर्चाओं को बाद में करने की बात कही गई

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष परगट सिंह और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी व महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद परगट सिंह ने कहा कि वे गुरु साहिब का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चर्चा बाद में की जाएगी।

आज हम सिर्फ गुरु साहिब का धन्यवाद करने आए हैं। हम जिन दरवाजों पर खड़े हैं, उन्होंने कभी हमलावरों को बर्दाश्त नहीं किया और न ही नफरत की राजनीति को बर्दाश्त किया और आज उद्देश्य सिर्फ गुरु का शुक्रिया अदा करना और उनका आशीर्वाद लेना है। हम राजनीति भी करेंगे, लेकिन एक-दो दिन बाद, क्योंकि यह जगह उसके लिए नहीं है।- परगट सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

जालंधर से तीन बार विधायक रहे परगट सिंह

परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रहे हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला।

सिंह और पायलट सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर जमा हुए थे। दोनों नेता एयरपोर्ट से बाहर निकले तो स्वागत के लिए ढोल बजाए गए।

अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि आज मैं यहां 'शुक्राना' (आभार) व्यक्त करने और आशीर्वाद लेने आया हूं। वह दुर्गियाना मंदिर, सेंट पॉल चर्च और राम तीर्थ मंदिर भी विजिट करेंगे।

ये नेता रहे मौजूद

गोल्डन टेंपल में मौजूद पार्टी नेताओं में विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, विजय इंदर सिंगला और सुखविंदर सिंह डैनी शामिल थे।

राज कुमार वेरका ने कहा, कि आज हम सचिन पायलट के नेतृत्व में यहां आए हैं। हम सभी पंजाब की भलाई के लिए काम करेंगे।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में यह बदलाव राज्य के नेतृत्व को लेकर सप्ताहों तक चली अंदरूनी कलह के बाद किया गया है। अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नए सिरे से अभियान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में गुजरात पुलिस को सफलता, अहमदाबाद में एक आरोपी गिरफ्तार

बाद में एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- पंजाब CM के OSD ने लगाया FIR सार्वजनिक करने का आरोप, CBI अदालत में दाखिल की अवमानना याचिका