Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला गिरोह पकड़ा; 10 पिस्टल रिकवर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

    अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान और विदेशों से जुड़े हथियार-हेरोइन तस्करी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 विदेशी पिस्तौल, हेरोइन, कारतू ...और पढ़ें

    अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल गिरोह की जानकारी देते हुए।

    अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल गिरोह की जानकारी देते हुए।

    HighLights

    1. अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े 7 तस्करों को दबोचा।

    2. दस विदेशी पिस्तौल, हेरोइन, ड्रोन बरामद; बड़ी साजिश विफल।

    3. आरोपितों ने अमृतसर में टारगेट किलिंग को अंजाम देना था।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलकर हेरोइन और हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से दस विदेशी पिस्तौल, एक किलो और 54 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन, सात कारतूस और एक क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने सोमवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ जारी है। हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपितों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अमृतसर में एक टारगेट किलिंग को भी अंजाम देना था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उसे रोक लिया गया।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब में बनी संजीवनी, करीब ढाई लाख मरीजों को मिला कैशलेस इलाज; सरकार ने किए 316 करोड़ खर्च

    विदेश से मिल रहे थे आदेश

    सीपी ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन जिले के खालड़ा थाने के अधीन पड़ते गांव राजोके व हाल गुमटाला निवासी कुलदीप सिंह भुल्लर, थाना खेमकरण के अधीन पड़ते गांव मेहदीपुर निवासी हुसनप्रीत सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड रोड निवासी अहमद राजा और तरनतारन के ताकछती मोहल्ला निवासी जगसीर सिंह उर्फ बोबी के रूप में बताई है।

    आरोपितों के कब्जे से सात विदेशी पिस्तौल, सात मैगजीन बरामद किए हैं। इस गिरोह के सदस्य के तार पाकिस्तानी तस्करों के साथ साथ कई अन्य देशों में बैठे गैंग्सटरों के साथ भी हैं। आरोपितों ने विदेशी हैंडलर के इशारे पर अमृतसर में एक टारगेट किलिंग को भी अंजाम देना था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब में पेड़ काटना अब आसान नहीं, एक पेड़ के बदले लगाने होंगे 10 पौधे; बिना मंजूरी कटाई पर 50 हजार जुर्माना

    गिरोह के कई सदस्य निशाने पर

     

    आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। जिसे पुलिस खंगाल रही है। कमिश्नर ने बताया कि आरोपित ज्यादातर लूटपाट की वारदातों में लिप्त रहे है। गिरोह के अन्य सदस्यों को पहचान भी हुई है। अमृतसर देहात के थाना घरिंडा के अधीन पड़ते अटारी गांव निवासी नवदीप सिंह, रोड़ावाली गांव निवासी अनमोलदीप सिंह और अमृतसर के फताहपुर इलाके में रहने वाले मनजिंदर सिंह उर्फ मंगा के रूप में बताई है।

    उक्त आरोपितों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्तौल, कारतसू, एक पाकिस्तानी क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है। सीपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों का कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं हैष। बावजूद पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में आखिरी दिन हंगामा, GST-ठेका कर्मियों और पंचायत व्यवस्था से जुड़े 8 बिल पेश; कांग्रेस ने किया प्रदर्शन