Nana Patekar अलविदा! जब श्री हरिमंदिर साहिब में बर्तनों की सेवा कर बोले थे- 'रब का शुक्र है जीते जी दर्शन हो गए'
बॉलीवुड के अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अमृतसर में उन्हें दो बार आने ...और पढ़ें

2018 में अपनी पत्नी नीलकांती पाटेकर के साथ श्री हरिमंदरि साहिब में नाना पाटेकर।
HighLights
नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन।
श्री हरिमंदिर साहिब में बर्तनों की सेवा कर शांति महसूस की।
बीएसएफ की नशा विरोधी दौड़ में युवाओं को प्रेरित किया।
अनुज शर्मा, अमृतसर। बॉलीवुड में अपने डॉयलॉग्स के लिए मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 45 मिनट की जद्दोजहद के बाद उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस अदाकार का पंजाब से कोई डायरेक्ट लिंक को नहीं हैं, लेकिन दो बार नाना पाटेकर ने अमृतसर आकर पंजाबियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी।
वे साल 2018 के जनवरी में अपनी पत्नी नीलकांती पाटेकर के साथ अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका था, ये उनके श्री हरिमंदिर साहिब में पत्नी के साथ पहली व आखिरी दर्शन रहे। इस दौरान उन्होंने जहां श्री हरिमंदिर साहिब की पूरी परिक्रमा की, वहीं बर्तनों की सेवा भी निभाई थी।
यहां भी उनके फैंस ने पीछा नहीं छोड़ा। उन्हें देखते ही सभी ने उन्हें घेर लिया था। उनके साथ सेल्फी ली। लेकिन बड़ी मिठास के साथ व हंसते हुए उन्होंने ने सभी के साथ बात की थी। लेकिन ये भी ध्यान रखा था कि उनकी पत्नी को किसी फैंन के कारण दिक्कत न हो। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था-
मुझे यहां आकर बहुत शांति मिल रही है। यहां लोगों की सेवा और श्रद्धा देखकर मैं हैरान रह गया। मुझे ऐसी शांति पहले कभी नहीं मिली। मैं यही सोच रहा हूं कि मैं पहले यहां क्यों नहीं आया। मुझे लगता था जैसे मेरी जिंदगी में कुछ कमी है। रब का शुक्र है कि मुझे जीते जी स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने का मौका मिल गया। यहां कोई छोटा-बड़ा या भेद-भाव नहीं है। अगर पूरा देश इस बात को समझ ले और अपनी जिंदगी में उतार ले, तो हमारा देश सोने जैसा बन जाएगा।
मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने पवित्र सरोवर में लोगों को ठंड में भी डुबकी लगाते और निस्वार्थ सेवा करते देखा। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे बड़े लंगर हॉल का भी दौरा किया था।

बीएसएफ द्वारा आयोजित दौड़ को रवाना करते हुए नाना पाटेकर।
बीएसएफ के नशे के खिलाफ दौड़ में लिया हिस्सा
27 मार्च 2022 को नाना पाटेकर को फिर से अमृतसर आने का मौका मिला। इस बार उन्हें बीएसएफ की तरफ से बुलाया गया था। वह इस दौड़ से एक दिन पहले ही अमृतसर पहुंच गए थे और बीते दिन उन्होंने अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी थी।
पद्मश्री नाना पाटेकर ने इस दौरान युवाओं के प्रति सकारात्मक रहने की अपील की। उनका कहना था कि युवाओं को चैनलाइज करने की जरूरत है, ताकि वह सही दिशा की तरफ बढ़ सकें। नशा भी युवाओं में खत्म हो जाएगा, अगर युवाओं के लिए सकारात्मक रवैया दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को बताया बेहतरीन कलाकार, बोले- 'उन्होंने देश की सेवा की'
तस्वीरों में देखें नाना पाटेकर के अमृतसर दौरे-

पत्नी के साथ बर्तन साफ करने की सेवा करते हुए नाना पाटेकर।

2018 में श्री हरिमंदिर साहिब में फैंस नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेते हुए।

बीएसएफ के कार्यक्रम में नाना पाटेकर विजेताओं को सम्मानित करते हुए।

अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट देखने पहुंचे नाना पाटेकर बीएसएफ जवानों के साथ।
यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death: नाना की 'खामोशी' से टूटीं मनीषा कोइराला, बोलीं- 'एक महान हस्ती को खो दिया'
