Nana Patekar Death: नाना की 'खामोशी' से टूटीं मनीषा कोइराला, बोलीं- 'एक महान हस्ती को खो दिया'
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का हाल ही में निधन हुआ है। नाना पाटेकर के निधन पर अब मनीषा ...और पढ़ें

नाना पाटेकर को मनीषा कोइराला ने दी श्रद्धांजलि
HighLights
नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन
मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर जताया गहरा दुख
दोनों ने 'अग्नि साक्षी' और 'खामोशी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट आया और गोवा स्थित उनके घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स में बताया गया कि, नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल से जाया गया जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद पूरी इंड्स्ट्री और देशभर में शोक की लहर है और अब मनीषा कोइराला ने नाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मनीषा कोइराला ने जताया शोक
हाल ही में अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में मनीषा ने लिखा है कि,
"एक महान अभिनेता, एक असाधारण व्यक्तित्व और अभिनय कला के सर्वश्रेष्ठ हस्ती के निधन से अत्यंत दुखी हूं। सिनेमा में उनका योगदान और अपने अभिनय के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।" मनीषा कोइराला के इस पोस्ट पर कई फैंस ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

कई फिल्मों में दोनों साथ आए थे नजर
आपको बता दें कि मनीषा कोइराला (Nana Patekar Manisha Koirala) और नाना पाटेकर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी सबसे पहले साल 1996 में फिल्म 'अग्नि साक्षी' में नजर आई। इस फिल्म में नाना और मनीषा की कैमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई। वहीं दोनों के दोस्ती से ज्यादा के रिश्ते ने भी सुर्खियां बटोरीं।
इस फिल्म के अलावा दोनों (nana patekar movies) की जोड़ी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी खामोशी में नजर आई। इस फिल्म में दोनों के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। साल 1998 में आई फिल्म युगपुरुष में भी नाना और मनीषा की जोड़ी साथ में नजर आई थी। हालांकि दोनों की फिल्मों के साथ-साथ इनकी क्लोजनेस के किस्से भी खूब हुए।

सितारों ने जताया शोक
आपको बता दें कि नाना पाटेकर (Nana Patekar Death) के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री इस वक्त स्तब्ध है। हर कोई नाना के निधन पर शोक जता रहा है। कई दिग्गज हस्तियों ने नाना पाटेकर ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है। अक्षय कुमार, शिखर धवन, रवीना टंडन, रितेश देशमुख समेत कई बड़े स्टार्स ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है।
