Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नई सरकार बनने के बाद लाएंगे पूर्ण बजट', पीएम मोदी का विपक्ष पर वार; बोले- आदतन हुड़दंगियों के लिए पश्चाताप का समय

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 11:23 AM (IST)

    PM Modi on Budget 2024 संसद के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया है। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज बजट सत्र के ...और पढ़ें

    PM Modi on Budget 2024:पीएम मोदी का विपक्ष पर वार; बोले- आदतन हुड़दंगियों के लिए पश्चाताप का समय (फोटो एपी)
    PM Modi on Budget 2024:पीएम मोदी का विपक्ष पर वार; बोले- आदतन हुड़दंगियों के लिए पश्चाताप का समय (फोटो एपी)

    HighLights

    1. बजट सत्र से पहले विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी।
    2. पीएम मोदी ने रखा 2024 का एजेंडा।
    3. पश्चाताप करने का एक अवसर है यह बजट सत्र- पीएम मोदी

    एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi on Budget 2024: संसद के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया है। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज बजट सत्र के आरंभ होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मार्गदर्शन मिलेगा और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट प्रस्तुत किया जाएगा। ये एक प्रकार से नारीशक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।

    पीएम मोदी ने रखा 2024 का एजेंडा

    पीएम मोदी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले सरकार के एजेंडे को सामने रखा। उन्होंने कहा कि साथियों 2024 के वर्ष की आप सभी को राम-राम। इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था, उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है, तब राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मु का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।

    विपक्षी दलों को दी नसीहत

    उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि बीते 10 वर्ष में, जिसको जो रास्ता सुझा, उस प्रकार से संसद में सबने अपना अपना कार्य किया। जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है। उनके लिए यह बजट सत्र पश्चाताप और सकारात्मक पदचिह्न छोड़ने का एक अवसर है।

    'पश्चाताप करने का एक अवसर है यह बजट सत्र'

    उन्होंने कहा- 'जो सांसद आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी सांसद आत्मनिरीक्षण करें कि 10 साल में उन्होंने जो किया, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें किसी को याद नहीं होगा। किसी को नाम भी पता नहीं होगा, लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से संसद को लाभान्वित किया होगा। उन्हें एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा, इसकी सराहना करते होंगे। यह बजट सत्र पश्चाताप और सकारात्मक पदचिह्न छोड़ने का एक अवसर है। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वे इस अवसर को न चूकें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'

    खबरें और भी

    पीएम मोदी ने बजट को लेकर कही ये बात

    उन्होंने कहा- 'जब चुनाव का समय करीब होता है तब पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, हम भी उसी परंपरा का पालन करते हुए नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लाएंगे। इस बार दिशा-निर्देशक बातें लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल हम सबके सामने बजट पेश करने वाली हैं। मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है।'

    यह भी पढ़ें- Budget Session 2024: दस दिन, आठ बैठकें... मोदी सरकार के अंतरिम बजट में क्या होगा खास? यहां पढ़ें डिटेल

    यह भी पढ़ें- Budget 2024 Date and Time: कब और कहां देख सकेंगे अतंरिम बजट, वित्त मंत्री कितने बजे करेंगी पेश? जानें पूरा शेड्यूल