Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget Session 2024: दस दिन, आठ बैठकें... मोदी सरकार के अंतरिम बजट में क्या होगा खास? यहां पढ़ें डिटेल

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 09:36 AM (GMT+05:30)

    Union Budget Session 2024 News संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से बजट सत्र का आगाज होगा। संसद का यह सत्र 1 ...और पढ़ें

    Budget Session 2024: दस दिन, आठ बैठकें... मोदी सरकार के अंतरिम बजट में क्या होगा खास? (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
    Budget Session 2024: दस दिन, आठ बैठकें... मोदी सरकार के अंतरिम बजट में क्या होगा खास? (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र।
    2. राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा बजट सत्र का आगाज।
    3. 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Budget Session 2024: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से बजट सत्र का आगाज होगा। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी बजट है। आपको बताते हैं कि 10 तक चलने वाले इस सत्र में क्या खास होगा।

    बजट सत्र में क्या होगा खास?

    • संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा।
    • 10 दिन तक चलने वाले इस सत्र कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं।
    • सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मु का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
    • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और पीएम मोदी जवाब देंगे।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।
    • एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

    बजट सत्र के लिए क्या है सरकार की रणनीति?

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने सुझाव दिए थे, चूंकि यह वर्तमान लोकसभा का आखिरी सत्र है, इसलिए हमने कहा कि हम उन्हें अगले सत्र में अवसर देंगे।

    इन घोषणाओं पर रहेगी नजर

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में एक फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार छठा बजट होगा। सरकार के आम चुनाव से पहले पेश किए जाने वाले बजट में पीएम मोदी की गारंटी की छाप दिख सकती है। कहा जा रहा है कि इस अंतरिम बजट में मोदी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और देश के गरीबों के लिए कुछ महत्वपूर्ण लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

    खबरें और भी

    क्या है अंतरिम बजट?

    • बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो जाएगा।
    • नई सरकार के गठन से पहले सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में अंतरिम बजट पेश करती है।
    • यह एक स्थायी बजट होता है, जो लोकसभा चुनाव के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में मदद करता है।
    • इस बजट में सिर्फ कुछ ही महीनों को कवर किया जाता है।
    • लोकसभा चुनाव के बाद जब नई सरकार का गठन होता है तो वह पूर्ण बजट बेश करती है।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत, सभी निलंबित सांसदों की सदस्यता बहाल

    यह भी पढ़ें- Rule Change: बजट वाले दिन ही बदल जाएंगे LPG-FASTag के साथ यह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर