Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये क्या तरीका है?', संसद में हंगामे के बीच वेणुगोपाल पर भड़के स्पीकर ओम बिरला, राहुल गांधी से हुई बहस

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:01 PM (IST)

    संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को फटकार लगाई। राहुल गांधी द्वारा ...और पढ़ें

    संसद में राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा। फोटो - जेएनएन

    संसद में राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा। फोटो - जेएनएन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान आज सदन में पक्ष और विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र किया, जिसे लेकर सत्तापक्ष भी भड़क उठा। इसी बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को फटकार लगा दी।

    संसद में जोरदार हंगामे के बीच जब राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब का नाम लिया, तो केसी वेणुगोपाल खड़े होकर तालियां बजाने लगे। यही नहीं, वो जोर-जोर से चिल्लाने भी लगे। उनके इस रवैये पर स्पीकर ओम बिरला ने सख्त नाराजगी जताई है।

    वेणुगोपाल पर क्यों भड़के स्पीकर ओम बिरला?

    ओम बिरला ने केसी वेणुगोपाल को फटकार लगाते हुए कहा, "ये क्या तरीका है? आप सदन में खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। ये तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है। आप सदन के वरिष्ठ नेता हैं।"

    केसी वेणुगोपाल के बर्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम बिरला ने कहा, "आप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वकील हैं?" इसपर वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का हर सदस्य राहुल गांधी का वकील है।

    वेणुगोपाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम बिरला ने कहा-

    यहां वकीलों को बोलने की इजाजत नहीं दी जाती है। यहां सदन के माननीय सदस्य गण ही बोल सकते हैं।

    राहुल गांधी से हुई तीखी बहस

    स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को मुद्दे से न भटकते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बात करने की सलाह दी। इसपर राहुल गांधी ने कहा, "सर आप एक काम करिए कि आप ही बता दीजिए कि मुझे क्या बोलना है?"

    राहुल गांधी के सवाल पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा-

    खबरें और भी

    मैं आपका सलाहकार नहीं हूं, लेकिन स्पीकर के नाते मेरा दायित्व है कि ये सदन नियम प्रक्रियाओं से चले और जिस विषय पर चर्चा हो रही है, उसी पर बात करें। जब सत्तापक्ष के सदस्य चर्चा से इतर बोल रहे थे, तब मैंने उनकों भी रोका था। आप बड़ी पार्टी के प्रतिपक्ष के नेता हैं। इसलिए मेरा कहना है कि आप सदन की मर्यादा बनाए रखें।

    सदन में क्यों हुआ हंगामा?

    दरअसल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र करते हुए कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही है।

    राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जिस किताब की राहुल गांधी बात कर रहे हैं, वो किताब प्रकाशित नहीं हुई है। अगर उस पुस्तक में तथ्य सही होते, तो वो किताब जरूर प्रकाशित होती।"

    यह भी पढ़ें- पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अप्रकाशित किताब पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी और राजनाथ-शाह के बीच जोरदार बहस