Tata Steel Masters Chess: डी गुकेश ने प्रगनानंद से खेला ड्रॉ, अर्जुन भी अनीश के डिफेंड को नहीं तोड़ पाए
टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने आर प्रगनानंद के साथ लगातार चौथी बाजी ड्रॉ खेली। प्रगनानंद का प्रदर्शन खराब रहा और व ...और पढ़ें
-1769078293658_m.webp)
D Gukesh: गुकेश ने प्रगनानंद से खेला ड्रॉ
डिजिटल डेस्क। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने हमवतन आर प्रगनानंद के साथ अंक बांटकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में लगातार चौथी बाजी ड्रॉ खेली, जबकि अर्जुन एरिगेसी भी अनीश गिरी के डिफेंस को नहीं तोड़ सके।
प्रगनानंद का इस टूर्नामेंट में सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है। उन्हें दो बाजियों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो बाजी ड्रॉ खेली। वह गिरी के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं। भारत के एक अन्य खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम को अमेरिकी खिलाड़ी हैंस मोके नीमन के हाथों अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने चेक गणराज्य के खिलाड़ी दाई वान गुयेन को पराजित किया।
अब्दुसत्तोरोव और नीमन चार में से तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं, जबकि अर्जुन एरिगेसी, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और नीदरलैंड्स के जार्डन वैन फोरस्ट उनके ठीक पीछे हैं। सिंदारोव ने जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम को हराया।

