खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की मान्यता निलंबित
खेल मंत्रालय ने संचालन में कमियों और समय पर चुनाव न कराने के कारण भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की मान्यता निलंबित कर दी है। ...और पढ़ें

टेबल टेनिस (फोटो: TTFI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने संचालन में कमियों का हवाला देते हुए बुधवार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की मान्यता निलंबित कर दिया और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से कहा कि वह इस खेल के कामकाज को संभालने के लिए एक तदर्थ समिति बनाए।
मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि पहले जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का ‘संतोषजनक जवाब नहीं मिलने’ और समय पर चुनाव नहीं करा पाने के कारण टीटीएफआई को निलंबित किया गया है।
खेल मंत्रालय ने आईओए को सौंपी जिम्मेदारी
मंत्रालय के आदेश में कहा गया, अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईटीटीएफ) से सलाह-मशविरा करके आईओए एक आंतरिक नियमन व्यवस्था बनाने के लिए उचित कदम उठाएगा जिसमें एक तदर्थ समिति का गठन भी शामिल है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक टीटीएफआई में उचित संचालन ढांचा फिर से बहाल नहीं हो जाता।