विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब फॉर्म से उबरीं इगा स्वियातेक, श्नाइडर को एकतरफा मुकाबले में रौंदकर कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Updated: Wed, 12 Aug 2026 10:04 AM (IST)

सातवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने सोमवार को डायना श्नाइडर को 6-2, 6-1 से हराकर कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इगा स्वियातेक

इगा स्वियातेक

HighLights

  1. सातवीं वरीय इगा का सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना से सामना होगा

रायटर, टोरंटो। सातवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने सोमवार को डायना श्नाइडर को 6-2, 6-1 से हराकर कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां अब उनका सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से होगा। पूर्व विश्व नंबर एक स्वियातेक के लिए यह जीत अमेरिकी ओपन से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही। उन्होंने 2022 में फ्लशिंग मीडोज में अपने छह ग्रैंड स्लैम खिताबों में से एक जीता था।

सातवीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने श्नाइडर के विरुद्ध 68 मिनट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दमदार शाट्स और बेहतरीन कोर्ट कवरेज के दम पर रूसी खिलाड़ी को पूरी तरह दबाव में रखा। पहले सेट में उन्होंने दो बार सर्विस ब्रेक की और श्नाइडर ने 12 अनफोर्स्ड एरर किए। स्वियातेक ने 5-2 की बढ़त बनाई और एक और गलती के बाद पहला सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी श्नाइडर को कोई राहत नहीं मिली। स्वियातेक ने बेसलाइन से खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और पूरे मैच में एक भी ब्रेक पाइंट का सामना नहीं किया। उन्होंने 5-1 की बढ़त के साथ सेट जीतने की ओर कदम बढ़ाया और मैच प्वाइंट पर श्नाइडर के फोरहैंड के बाहर जाने के साथ मुकाबला समाप्त किया।

यह इस अस्थिर सत्र में स्वियातेक का पहला डब्ल्यूटीए 1000 सेमीफाइनल है। इस सीजन में वह किसी भी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी हैं। मियामी ओपन में उन्हें दूसरे दौर में अपनी हमवतन मैग्डा लिनेट के हाथों उलटफेर का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने कोचिंग में बदलाव करते हुए विम फिसेट की जगह फ्रांसिस्को रोइग को कोच बनाया। विंबलडन में भी उन्हें तीसरे दौर में एलेक्जेंड्रा एला ने सीधे सेटों में हराया था। वहां स्वियातेक गत चैंपियन के तौर पर उतरी थीं।

यह भी पढ़ें- उभरती स्टार एला ने समाप्त किया स्वियातेक का अभियान, Wimbledon 2026 में रचा सबसे बड़ा उलटफेर

यह भी पढ़ें- हमवतन किप्सन को हराकर फ्रिट्ज भी तीसरे दौर में पहुंचे, पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तालश में हैं