विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indonesia Open: इंडिया ओपन को पीछे छोड़ जकार्ता में दम दिखाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू पर नजरें

Published: Mon, 19 Jan 2026 07:46 PM (IST)

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इंडिया ओपन के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर इंडोनेशिया मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार हैं। जकार्ता ...और पढ़ें

इंडोनेशिया ओपन में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन पर रहेंगी नजरें

इंडोनेशिया ओपन में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन पर रहेंगी नजरें

HighLights

  1. भारतीय खिलाड़ी इंडोनेशिया मास्टर्स में वापसी को तैयार

  2. लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू पर रहेंगी सबकी निगाहें

  3. जकार्ता में भारतीय खिलाड़ियों को मिला कड़ा ड्रॉ

पीटीआई, जकार्ता: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पिछले सप्ताह घरेलू धरती पर खेले गए इंडिया ओपन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर मंगलवार से शुरू होने वाले इंडोनेशिया मास्टर्स में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

पिछले सप्ताह नई दिल्ली में इंडिया ओपन में लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गए थे। भारत का कोई भी खिलाड़ी किसी भी वर्ग में अंतिम आठ से आगे नहीं बढ़ पाया था। चीनी ताइपे के लिन चुन यी और कोरिया की विश्व में नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग ने क्रमश: पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब जीता।

जकार्ता पर नजरें

अब सारा ध्यान जकार्ता पर केंद्रित हो गया है, जहां भारतीय खिलाड़ियों को कड़ा ड्रॉ मिला है और उन्हें अपने से अधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करनी होगी। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि एचएस प्रणय को मलेशिया के पूर्व विश्व नंबर दो और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ली जी जिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

श्रीकांत के सामने जापान की चुनौती

पिछले साल मलेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचने वाले किदांबी श्रीकांत का मुकाबला जापान के कोकी वातानाबे से, जबकि थारुन मन्नेपल्ली का मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा। आयुष शेट्टी को इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। महिला सिंगल्स में पांचवीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधू जापान की मनामी सुइजू के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। सिंधू को इंडिया ओपन के पहले दौर में ही वियतनाम की विश्व में नंबर 23 गुयेन थुई लिन्ह से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- India Open 2026: लिन चुन यी ने पुरुष सिंगल्स जीता, आन से यंग ने भी खिताब पर जमाया कब्‍जा

यह भी पढ़ें- ओलंपिक के दावे की पोल खोलती India Open की अव्यवस्थाएं, इंटरनेशनल फजीहत के बाद खेल मंत्रालय सख्त