विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indonesia Open 2026: पीवी सिंधू ने दूसरे दौर में बनाई जगह, श्रीकांत-लक्ष्य सेन बाहर

Published: Tue, 02 Jun 2026 08:17 PM (IST)

पीवी सिंधू ने इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन पहले ही दौर ...और पढ़ें

पीवी सिंधू को मिली हार

पीवी सिंधू को मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, जकार्ता: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने मंगलवार को सीधे गेम में जीत हासिल कर इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गए।

सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सिंधू को 51 मिनट तक चले मुकाबले में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन आखिर में सिंधू ने 25-23, 21-16 से जीत हासिल की। अब दूसरे राउंड में गैर वरीयता प्राप्त सिंधू का मुकाबला मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन और विश्व नंबर एक एन से-यंग से होने की संभावना है।

श्रीकांत के लिए निराशाजनक रहा टूर्नामेंट

पुरुष सिंगल्स में श्रीकांत के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा। उन्हें पहले दौर में जापान के युशी तनाका के हाथों 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं लक्ष्य सेन भी पहले ही दौर में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से 19-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गए।

महिला सिंगल्स में मालविका बंसोड़ भी पहले दौर में सातवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग से 21-12, 21-10 से हार गईं। हालांकि, पुरुष डबल्स की जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने मलेशियाई जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

मिक्स्ड डबल्स में महिलाओं ने किया निराश

महिला डबल्स की जोड़ी त्रीसा जाली और गायत्री गोपीचंद और मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी अपने-अपने मुकाबलों में हार के साथ पहले ही दौर से बाहर हो गईं।

यह भी पढ़ें- Singapore Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दो साल का सूखा खत्‍म करके जीता खिताब, फाइनल में किया गजब का कमबैक

यह भी पढ़ें- गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे खाली जगह का होगा सुनियोजित विकास, बनेंगे किड्स जोन और पार्किंग