Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Olympics Hockey: 52 साल बाद भारत ने हॉकी में पहली बार जीता लगातार दो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को दी पटखनी

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

By Umesh Kumar Thu, 08 Aug 2024 07:40 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Hockey Team, Bronze Medal Match: भारत और स्‍पेन के बीच गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में मेंस हॉकी का ब्रॉन्‍ज मेडल मैच खेला गया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने वापसी और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। 

हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त हासिल की। भारत के लिए एक भार फिर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागा। इस क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर में भारत ने एक भी गोल नहीं होने दिया और अंत 2-1 से जीत दर्ज की।

भारत ने दोहराया इतिहास

बता दें कि ओलंपिक में यह भारत का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। यह दूसरी बार है जब भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने साल 1968 और साल 1972 में भी लगातार हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

8 Aug 20247:40:24 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

 पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी है। पीएम ने लिखा कि एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी।

A feat that will be cherished for generations to come!

The Indian Hockey team shines bright at the Olympics, bringing home the Bronze Medal! This is even more special because it is their second consecutive Medal at the Olympics.

Their success is a triumph of skill,…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
8 Aug 20247:19:05 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

 भारत ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। आखिरी मिनट में स्पेन को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने उम्दा बचाव किया। 

8 Aug 20247:14:28 PM
Hockey IND vs ESP Live: 59वें मिनट में स्पेन को मिला पेनल्टी कॉर्नर

 स्पेन ने गोलकीपर को हटा दिया है। 11 खिलाड़ियों से खेल रहा। 59वें मिनट में स्पेन ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। श्रीजेश ने गजब का बचाव किया। स्पेन ने वीडियो रेफरल लिया, लेकिन अंपायर ने खेल जारी रखने का इशारा किया। 

8 Aug 20247:07:03 PM
Hockey IND vs ESP Live: सुखजीत को मिला ग्रीन कार्ड

 53वें मिनट में सुखजीत को ग्रीन कार्ड मिला। वह पांच मीटर से पहले ही इनजेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे। 

8 Aug 20247:03:06 PM
Hockey IND vs ESP Live: स्पेन ने मिस किया गोल

 50वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी रेने मार्क के पास शानदार फील्ड गोल करने का मौका था। हालांकि, वह गोल करने से चूक गए। भारत अभी भी 2-1 से आगे है। 

8 Aug 20246:56:34 PM
Hockey IND vs ESP Live: स्पेन ने मिस किया पेनल्टी कॉर्नर

 चौथे क्वार्टर में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। 46वें मिनट में स्पेन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सका। 

8 Aug 20246:51:19 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: तीसरे क्वार्टर तक भारत ने बनाई रखी 2-1 से बढ़त

 तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने 2-1 की बढ़त बनाए रखी है। स्पेन तीसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं कर सका। 

8 Aug 20246:48:51 PM
Hockey IND vs ESP Live: 44वें मिनट में भारत गोल करने से चूका

 भारत को 44वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल करने गए, लेकिन स्पेन के गोलकीपर ने उम्दा बचाव किया। स्कोर अभी भी 2-1 है।

8 Aug 20246:43:43 PM
Hockey IND vs ESP Live: गोल करने के चूका स्पेन

 40वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। श्रीजेश ने गजब का बचाव किया। स्पेन ने दोबार गोल किया, लेकिन बॉडी टच होने के चलते स्पेन को गोल नहीं मिला। 

8 Aug 20246:39:09 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर

 37वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लिया। स्पेन ने वीडियो रेफरल लिया और पाया गया कि बॉल खतरनाक थी। ऐसे में भारत को गोल नहीं मिला और रिपेनल्टी कॉर्नर भी नहीं मिला। 

8 Aug 20246:34:08 PM
Hockey IND vs ESP Live: भारत ने पेनल्टी गंवाई

 भारत ने 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल की, लेकिन गोल नहीं हो सका। हालांकि, अभिषेक को ग्रीन कार्ड मिला और मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

8 Aug 20246:32:33 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: भारत ने बचाया पेनल्टी कॉर्नर

 स्पेन को 34वें मिनट पेनल्टी कॉर्नर हासिल की, लेकिन अमित रोहिदास ने बेहतरीन बचाव किया। 

8 Aug 20246:29:31 PM
Hockey IND vs ESP Live: भारत ने दागा दूसरा गोल

 भारत ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल की और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के गोल दागा। भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली है। 

8 Aug 20246:25:35 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: तीसरे क्वार्टर का खेल जारी

 ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत और स्पेन आमने-सामने हैं। दूसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा है। तीसरे क्वार्टर का मैच जारी है। 

8 Aug 20246:15:59 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: दूसरे क्वार्टर में भारत ने की बराबरी

 भारत ने दूसरे क्वार्टर में कप्तान ने टीम को वापसी का मौका दिया। 30वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 

8 Aug 20246:14:12 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: 30वें मिनट में भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर

 भारत को 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सीधा गोली की तरह गोल दागा। भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है। 

8 Aug 20246:12:34 PM
Olympics Hockey: भारत गोल करने से चूका

 29वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। अमित रोहिदास ने गुगली की, लेकिन सीधा बचाव किया गया। भारत गोल नहीं कर सका। 

8 Aug 20246:11:06 PM
Hockey IND vs ESP Live: स्पेन को मिला पेनल्टी कॉर्नर

 28वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया। भारत के पास फील्ड गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारत को पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।   

8 Aug 20246:05:10 PM
Hockey IND vs ESP Live: भारत ने मौका गंवाया

 24वें मिनट में भारत के लिए फील्ड गोल करने का मौका मिला, लेकिन हार्दिक और ललित दोनों ही गोल करने से चूक गए।

8 Aug 20246:03:14 PM
IND vs ESP Live: भारत डिफेंसिव खेल रहा

 एक गोल होने के बाद भारत डिफेंसिव खेल रहा है। वहीं, स्पेन खुलकर खेल रहा। एक गोल करने के बाद स्पेन के हौसले बुलंद हो गए हैं। 

8 Aug 20246:01:10 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: स्पेन को मिल पेनल्टी कॉर्नर

 स्पेन ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। 21वें मिनट में गोल नहीं हो सका। अमित रोहिदास ने बेहतरीन बचाव किया। 

8 Aug 20245:58:12 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: स्पेन को मिला पहला पेनल्टी स्ट्रोक

 स्पेन को पहला पेनल्टी स्ट्रोक मिला और टीम ने 18वें मिनट में बिना कोई गलती के गोल दागा और 1-0 से बढ़त बनाई। मिरालेस ने बिना गलती के गोल दागा। 

8 Aug 20245:55:04 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: दूसरे क्वार्टर का खेल जारी

 भारत और स्पेन के बीच दूसरे क्वार्टर का मैच जारी है। भारत और स्पेन दोनों ही टीमें गोल तलाश रही हैं। भारत अटैक कर रहा है।

8 Aug 20245:50:20 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: पहले क्वार्टर में नहीं हुआ एक भी गोल

 पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। एक भी गोल नहीं हुआ। भारत ने अटैकिंग खेल खेला। पहले क्वार्टर के बाद ब्रेक हुआ है।  6वें मिनट में भारत के लिए एक मौका बना था, लेकिन सुखजीत सिंह गोल नहीं कर पाए। 

8 Aug 20245:45:38 PM
अटैकिंग शुरुआत

 दोनों ही टीमों ने अटैकिंग शुरुआत की है और गोल करने का भरसक प्रयास कर रही हैं। हालांकि डिफेंस दोनों ही टीमों का शानदार रहा जिसके चलते कोई बड़ा मौका नहीं बन पाया है। 

8 Aug 20245:44:02 PM
गुरजंत सिंह बाहर

 गुरजंत सिंह बाहर चले गए हैं। उनको सिर में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। 

8 Aug 20245:38:40 PM
ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू

 भारत और स्पेन का ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के लिए ये काफी अहम है। टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में चार दशक बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

8 Aug 20245:11:19 PM
Hockey IND vs ESP Live: कप्तान हरमनप्रीत को दिखाना होगा दम

 कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पेनल्टी कॉर्नर का सही इस्तेमाल करना होगा। सेमीफाइनल में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर में से ज्यादातर को गोल में नहीं तब्दील नहीं कर पाया था। इस पर टीम ज्यादा देना चाहेगी।  

8 Aug 20244:58:10 PM
Olympics Hockey IND vs ESP Live: सेमीफाइनल में मिली है शिकस्त

 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर भारत ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया था। ब्रॉन्ज मेडल में भारत के सामने स्पेन की चुनौती है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us