Umesh Kumar

करीब 7 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। जुलाई 2022 से jagran.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2018 में अमर उजाला न्यूज पेपर से हुई थी। साल 2019 में ईटीवी भारत (हैदराबाद) से जुड़कर ढाई सालों तक यूपी डेस्क पर कंटेंट एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं। इसके बाद दैनिक भास्कर (लखनऊ) से जुड़े। खेल के प्रति झुकाव बचपन से ही था, लेकिन इस सफर में चार चांद जागरण के साथ जुड़ने पर लगा। उसके बाद से अबतक यह सफर जारी है। कई बायलेटरल क्रिकेट सीरीज, आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे इवेंट कवर चुके हैं। खेलों में खास दिलचस्पी है, खासकर क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी देखना और उनके बारे में लिखना रुचिकर लगता है। स्टोरी को किस्सागोई के अंदाज में पेश करना इनकी खास खूबी है। इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
- Location: Noida
- Area of expertise: Sports
- Language Spoken: English, Hindi
- Honors and Awards: Nothing
- Certification: NCC


















