Malaysia Masters: अष्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, लक्ष्य सेन के हाथ लगी निराशा
अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं। हालांकि, लक्ष्य सेन, ...और पढ़ें

अष्मिता चिलाहा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, कुआलालंपुर। अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई, जबकि भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। अष्मिता ने मलेशिश की गोह जिन वेइ को 21-13, 21-16 से हराया।
अब उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन होजमार्क जाएर्सफेल्ट से होगा, जिन्होंने भारत की मालविका बंसोड़ को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-16, 8-21, 15-21 से हराया। महिला सिंगल्स वर्ग के एक अन्य मुकाबले में थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेइ ने 21-16, 21-13 से हराया।
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर
मिक्स्ड डबल्स में भाग के सात्विक कनापुरम और राधिका शर्मा भी अमेरिका के प्रेसले स्मिथ और जेनी गेइ से 12-21, 25-27 से हार गए। पुरुष डबल्स में हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन को चीन के हू कि युआन और लिन शियांग ने 21-14, 21-15 से हराया। लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय बुधवार को ही हारकर बाहर हो गए थे।
