विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनु भाकर-सम्राट राणा ने रजत से किया विश्व कप अभियान का समापन, भारत ने जीते 4 मेडल

Published: Sun, 31 May 2026 08:33 PM (IST)

ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व चैंपियन सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में रजत पदक ...और पढ़ें

मनु भाकर

मनु भाकर

म्यूनिख, एएनआई। ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व चैंपियन सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में रजत पदक जीतकर आइएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल के आखिरी दिन भारत के अभियान का समापन किया। टूर्नमेंट में भारत ने दो स्वर्ण व दो रजत सहित कुल चार पदक जीते। मनु-सम्राट को विश्व की नंबर एक और गत विश्व चैंपियन चीनी जोड़ी याओ कियानक्सुन और हू काई ने हराकर स्वर्ण पदक जीता।

शनिवार को हुए इस इवेंट में भारतीय जोड़ी सिर्फ 0.3 अंकों से हार गई। भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के साथ चीन पहले स्थान पर रहा। मुकाबले में मनु ने आखिरी सीरीज की शुरुआत 10.6 के स्कोर से की, लेकिन सम्राट सिर्फ 8.8 का कम स्कोर ही कर पाए, जिससे चीनी जोड़ी की बढ़त और बढ़ गई।

याओ ने 23वें शाट में खुद 8.7 का स्कोर किया, लेकिन हू काई ने तीन शाट्स में 10 से ज्यादा का स्कोर करके इसकी भरपाई कर दी। इस बीच भारतीय जोड़ी सिर्फ 0.3 पाइंट्स की बढ़त ही कम कर पाई, जिससे उनको रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- मनु भाकर तीन स्पर्धाओं में लेंगी हिस्सा, NRAI ने म्यूनिख विश्व कप के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की

यह भी पढ़ें- ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर से अनुचित सवाल पूछने का मामला गर्माया, खेल मंत्री से की शिकायत