ISSF वर्ल्ड कप के पहले दिन भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत को नहीं मिला कोई मेडल
आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे कोई पदक नहीं जीत सके। मेजबान ...और पढ़ें

ISSF विश्व कप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, हांगझोउ। मेजबान चीन ने बुधवार को आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन दबदबा बनाते हुए दोनों स्वर्ण पदक जीत लिए, जबकि भारत का कोई भी निशानेबाज पदक नहीं जीत सका। इससे भारतीय निशानेबाजों को जापान में सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों से पहले अंतिम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वहां मिलने वाली कड़ी चुनौती का एहसास हो गया।
भारत की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम में से कोई भी क्वालीफिकेशन चरण पार नहीं कर सकी। कई विश्व कप स्वर्ण पदक जीत चुकी सुरुचि इंदर सिंह और केदारलिंग उचगांवें की जोड़ी ने कुल 577 अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
सैन्यम और कमलजीत 11वें स्थान पर रहे
भारत की दूसरी जोड़ी सैन्यम और कमलजीत ने भी कुल 577 अंक बनाए, लेकिन उन्हें 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा। चीन के लिए याओ जियानजुन और हू काई ने 488.4 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की दूसरी जोड़ी शेन यियाओ और बू शुआइहांग (485.7) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि दक्षिण कोरिया और व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआइएन) चौथे स्थान पर रहे।
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में जूनियर विश्व चैंपियन राकेश पार्थ माने फाइनल में 145.5 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। शेंग लिहाओ ने 253.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन झांग चांगहोंग (252.4) दूसरे स्थान पर रहे।
