Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Heatwave Deaths : ओडिशा में आफत की गर्मी, इस जिले में हीट वेव का कहर; एक ही दिन में 19 मरे

    Updated: Fri, 31 May 2024 09:19 AM (GMT+05:30)

    Odisha Heat wave alert ओडिशा में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पश्चिम ओडिशा में हालत और भी खराब है। अकेले सुंदरगढ़ जिले में हीट वेव के चलते ...और पढ़ें

    ओडिशा के राउरकेला में हीट वेव से 19 की मौत
    ओडिशा के राउरकेला में हीट वेव से 19 की मौत

    HighLights

    1. अकेले इस्पात शहर राउरकेला में हुई 14 मौतें
    2. राउरकेला सरकारी अस्पताल में 14, सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में 4 और बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। Odisha Heat wave alert : पश्चिम ओडिशा में भारी गर्मी से हालात चिंताजनक बन गई है। हीट वेव के कारण अकेले सुंदरगढ़ जिले में एक दिन में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार 8 बजे तक राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) में 14, सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में 4 और बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से 14 की मौत अकेले इस्पात शहर में हुई।

    मृतक के शरीर का तापमान पहुंचा 104 डिग्री

    ये सभी मौतें गुरुवार दोपहर 1:30 से शुक्रवार सुबह 8 बजे के बीच हुईं। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक मृत व्यक्ति को पहले आरजीएच लाया गया। डॉक्टरों ने पाया कि मृतक के शरीर का तापमान 104 डिग्री था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक के बाद एक ऐसे ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे।

    अस्पताल पहुंचने तक उनमें से अधिकांश की मौत हो चुकी थी। एक-एक कर 9 लोगों को मृत हालत में अस्पताल लाया गया। बाकी पांच जीवित होकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी जान चली गई। वर्तमान में, राउरकेला सरकारी अस्पताल में 22 और स्ट्रोक रोगियों का इलाज चल रहा है।

    स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर डॉ पराग हर्षद गवली

    सभी के हीट वेव से मरने की है आशंका

    इसी तरह, सुंदरगढ़ जिला मुख्य अस्पताल में असामान्य परिस्थितियों के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है, जिले के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इन सभी की मौत हीट वेव से होने की आशंका है। बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में एक रेलवे कर्मचारी की भी मौत हो गयी।

    खबरें और भी

    उधर, इतनी संख्या में लोगों के मरने की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह सुंदरगढ़ के जिलापाल डॉ पराग गवली ने राउरकेला सरकारी अस्पताल के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

    पूरे अस्पताल में घूम कर उन्होंने रोगियों की स्थिति जानी। लू से निपटने के लिए बने कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने राउरकेला सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से भी काफी समय तक इसे लेकर बातचीत की।

    मरने वाले मरीज

    • -अज्ञात(50) सेक्टर-2 आजाद बस्ती 1.30 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • -रंजित साहू(23) मघुसूदनपल्ली 2.30 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • -मंजू बारला(38) छेंड कॉलोनी 3.55 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • - मुनी कुम्हार(54) हाथीबाड़ी 5.15 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • -फूलमणि बड़ाईक(30) जलदा ए ब्लॉक 5.30 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • -मंगला समासी(69)जलदा सी ब्लॉक 6 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • -बिछा महाली(40) झीरपानी 7.30 बजे मृत हालत में पहुंचा
    • -अज्ञात महिला(70) रेलवे कॉलोनी 8.05 मृत हालत में पहुंचा
    • -सावित्री गौड़(40) तुमरन गर्जन 8.10 मृत हालत में पहुंचा
    • -गणेश तांती(37) झारतरंग 6.35 में पहुंचा इलाज के दौरान मौत
    • -प्रेमलता एक्का(60) कुतरा 7.30 बजे पहुंचा इलाज के दौरान मौत
    • -इंद्रा चुरा(60) प्लांट साइट 8.55 बजे पहुंचा इलाज के दौरान मौत

    ये भी पढ़ें: 

    इतनी ही फिक्र थी तो फोन कर लेते... सेहत को लेकर PM मोदी की चिंता पर नवीन ने दिया जवाब, कहा- मुझे नहीं कोई समस्‍या

    Odisha: पुरी में चंदन यात्रा के दौरान भीषण हादसा, पटाखों में विस्‍फोट से झुलसे 30; एक नाबालिग सहित दो की मौत