Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: पुरी में चंदन यात्रा के दौरान भीषण हादसा, पटाखों में विस्‍फोट से झुलसे 30; एक नाबालिग सहित दो की मौत

    Updated: Thu, 30 May 2024 10:30 AM (IST)

    Puri News पुरी में भगवान जगन्‍नाथ की चंदन यात्रा के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान पटाखों में विस्‍फोट से कई श्रद्धालु झुलस गए हैं। प ...और पढ़ें

    पुरी में चंदन यात्रा के दौरान हुए हादसे के बाद की तस्‍वीर
    पुरी में चंदन यात्रा के दौरान हुए हादसे के बाद की तस्‍वीर

    HighLights

    1. चंदन यात्रा में पटाखों में विस्‍फोट होने से झुलसे कई लोग
    2. आनन-फानन में जिला मुख्‍यालय अस्‍पताल में कराए गए एडमिट
    3. मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को लेकर दी प्रतिक्रिया

    एजेंसी, पुरी। Puri Chandan Yatra : पुरी जगन्नाथ धाम में महाप्रभु के नौका विहार के दौरान चल रही आतिशबाजी में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। पुरी नरेन्द्र पुष्करिणी में भउंरी खेल के दौरान आतिशबाजी के दौरान यह हादसा हुआ है। घायलों को कटक एवं भुवनेश्वर के विभिन्न अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में एक 15 वर्ष का नाबालिग भी शामिल है।

    महाप्रभु की भंउरी नीति देखने जमा हुई थी भीड़

    जानकारी के मुताबिक बुधवार रात के समय महाप्रभु की भंउरी नीति चल रही थी। इस नीति को देखने के लिए लोगों समागम नरेन्द्र पुष्करिणी के किनारे हुआ था। इसी समय देवीघाट के निकट पटाखे जलाकर आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखे की आग लोगों के ऊपर पड़ने से लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग जान बचाने के लिए पानी में कूद गए। पटाखा विस्फोट में करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

    आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाए गए जख्‍मी

    इन्हें पहले पुरी जिला के मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि यहां वर्न यूनिट ना होने से गम्भीर अवस्था में इन्हें कटक एससीबी मेडिकल एवं भुवनेश्वर के कुछ अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया था।

    पटाखे विस्फोट से जल जाने के कारण एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ इलाज के दौरान अन्य दो लोगों की मौत हो गई है।

    गुरुवार देर रात को हुई इस घटना के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोग अपने घायल हुए परिवार के सदस्य को लेकर इधर-उधर भागने लगे।

    पुरी के एसपी पिनाक मिश्र ने कहा है कि चंदन यात्रा के समय इस तरह की घटना हुई है। गम्भीर रूप से घायलों को कटक स्थानांतरित किया गया है। लोगों को अच्छा इलाज मिले यह हम लोगों की पहली प्राथमिकता है। घटना की जांच की जाएगी।

    खबरें और भी

    राज्‍य सरकार ने उठाई घायलों के इलाज की जिम्‍मेदारी

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों का खर्च भी वहन करेगी।

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर जताया दुख

    मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया। 

    ये भी पढ़ें:

    इंडिया की Super Killer मिसाइल RudraM-II का सफल परीक्षण, हाइपरसोनिक रफ्तार से तबाह होगा दुश्मन

    'अचानक क्‍यों बिगड़ी नवीन बाबू की तबीयत...?' मयूूरभंज में CM पटनायक को लेकर चिंति‍त दिखे PM मोदी, कहा- हो सकती है साजिश