विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजराइल ने गाजा में शुरू की जमीनी कार्रवाई

By Edited By:
Updated: Mon, 14 Jul 2014 05:31 PM (IST)

अपनी आक्रामक कार्रवाई का विस्तार करते हुए इजरायल ने फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के शासन वाले गाजा पट्टी में संक्षिप्त रूप से जमीनी कार्रवाई प्रारंभ कर द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

यरुशलम। अपनी आक्रामक कार्रवाई का विस्तार करते हुए इजरायल ने फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के शासन वाले गाजा पट्टी में संक्षिप्त रूप से जमीनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। वहीं पिछले 24 घंटों में इजरायल के जेट विमानों ने 200 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया है। गाजा में शनिवार को एक मस्जिद व एक घर पर हुए इजरायल के हवाई हमले में 15 फलस्तीनी मारे गए और 20 घायल हो गए।

2012 के बाद से क्षेत्र में यह सबसे खूनी संघर्ष है, जिसमें कि 160 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इजरायल के शायतेत 13 यूनिट के चार कमांडो विशेष अभियान में घायल हो गए। ये कमांडो गाजा में प्रवेश करने वाले पहली टीम में शामिल हैं, जो कि रॉकेट छोड़ने वाले स्थल को नष्ट करने के लिए गई थी। इसके बाद इजरायली जेट विमानों ने छपे हुए कागज गिराए, जिसमें कि उत्तरी गाजा पट्टी के निवासियों को अपने घर खाली करने की चेतावनी दी गई है।

चेतावनी के बाद गाजा में हजारों लोग अपने घरों से भाग गए। इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो ने गाजा में उसइमारत पर हमला किया, जहां से इजरायल पर दर्जनों रॉकेट दागे गए थे। इजरायल डिफेंस फोर्स (आइडीएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि लक्ष्य को नष्ट कर दिया गया और चार घायल सैनिकों को अशकेलोन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजरायली कमांडो और हमास के आतंकियों के बीच झड़प होने की भी खबर है।

इजरायली सेना के मुताबिक लेबनान से दागे गए दो रॉकेट भी उत्तरी इजरायल में गिरे हैं। हालांकि इससे किसी के मौत की खबर नहीं है।

पढ़ें: इजराइली हमले में सौ से अधिक फिलिस्तीन नागरिकों की मौत