विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजराइली हमले में सौ से अधिक फिलिस्तीन नागरिकों की मौत

By Edited By:
Updated: Sun, 13 Jul 2014 11:01 AM (IST)

इजराइल ने शुक्रवार को चौथे दिन भी गाजा पट्टी में जबरदस्त बमबारी की, जिसमें 13 फिलिस्तीन नागरिकों की मौत हो गई। बीते चार दिनों के दौरान मरने वालों की स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजा। इजराइल ने शुक्रवार को चौथे दिन भी गाजा पट्टी में जबरदस्त बमबारी की, जिसमें 13 फिलिस्तीन नागरिकों की मौत हो गई। बीते चार दिनों के दौरान मरने वालों की संख्या 105 हो गई है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बजाया कि आज हुए इजराइल के हवाई हमलों में 13 फिलिस्तीन नागरिकों की मौत हो गई। अब तक हुई बमबारी में करीब 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

रफाह में इजराइली वायुसेना ने एक पारिवारिक घर को निशाना बनाया जिसमें एक बच्चे समेत पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। उत्तरी रफाह में एक अन्य फिलिस्तीन नागरिक की मौत हो गई। फिलिस्तीन मीडिया के अनुसार हवाई हमलों में 300 से अधिक मकान या तो पूरी तरह से नष्ट हो गए है या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। करीब दो हजार गाजा निवासी बेघर हो गए हैं।

पढ़ें: इजराइली हमले में साठ फिलिस्तीन नागरिकों की मौत