Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'खाद की एक भी बोरी की ना हो कालाबाजारी', CM योगी ने सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:37 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाते हुए सभी डीएम को पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दि ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया।

    2. सभी डीएम को पारदर्शी वितरण व्यवस्था के निर्देश।

    3. खाद की कालाबाजारी रोकने को विशेष सतर्कता।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में खाद के संकट की आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को वितरण की पारदर्शी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि खाद की एक भी बोरी की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए और सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरती जाए।

    गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने की है। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

    यह भी पढ़ें- 'जाति-धर्म के आधार पर बन रहे BLO', सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जांच की मांग

    आवश्यकता पड़ने पर पैक्स में अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। खतौनी का सत्यापन कर ही खाद का वितरण किया जाए। नेपाल सीमा से सटे जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए।