विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की की कब्र से आती है खुशबू

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 03:57 PM (IST)

ये घटना यमन के धाफर गांव की है। यहां एक लड़की की कब्र से खुशबू आती है, जबकि लड़की को कई वर्ष पहले दफनाया गया था।

News Article Hero Image

भूत-प्रेत और आत्माओं को लेकर हमेशा से मतभेद रहा है। कोई कहता है कि भूत होता है तो कोई इसे सिरे से नकार देता है। लेकिन अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जो कहती हैं कि हां कोई न कोई शक्ति तो ऐसी होती है।

यमन में भी एक ऐसी ही घटना घटित हुई जिसे देखकर वहां के लोग चकित रह गए। ये घटना यमन के धाफर गांव की है। खासखबर के अनुसार यहां एक लड़की की कब्र से खुशबू आती है, जबकि लड़की को कई वर्ष पहले दफनाया गया था। इस लड़की की लाश भी सड़ी गली नहीं बल्कि वैसी ही है जैसा उसे दफनाया गया था। कुछ वर्ष पहले गांव की 20 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। उसे गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। एक दिन गांव में बुहत तेज बारिश आई। बारिश इतनी तेज थी कि सभी कब्रों से शव बाहर आ गए।

गांव के लोग जब शवों को फिर से दफनाने गए तो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि कुछ माह पहले जिस लड़की के शव को दफनाया गया था, वह शव वैसे का वैसा ही था, जबकि इतने समय में शरीर कंकाल में तब्दील हो जाता है। इतना ही नहीं लड़की के शव में से तेज खुशबू भी आ रही थी। गांववालों ने लड़की के शव को फिर से दफना दिया लेकिन आज भी उस लड़की की कब्र से खुशबू आती है।

READ: यहां मौत से पहले भी करवा सकते हैं क्रियाकर्म

यहां कब्रों पर बैठ पढ़ाई करते हैं नन्हे मुन्ने बच्चे