विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां मौत से पहले भी करवा सकते हैं क्रियाकर्म

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 01:43 PM (IST)

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दक्षिण कोरिया के सियोल में एक ऐसा सेंटर हैं जहां आप अपनी मौत से पहले ही अपने क्रियाकर्म को अपनी आंखों से देख सकते हैं।

News Article Hero Image

आमतौर पर मृत्यु के बाद ही क्रियाकर्म करने की परंपरा निभायी जाती है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दक्षिण कोरिया के सियोल में एक ऐसा सेंटर हैं जहां आप अपनी मौत से पहले ही अपने क्रियाकर्म को अपनी आंखों से देख सकते हैं। यहां अब तक हजारों लोग अपना अंतिम संस्कार करवा चुके हैं।

इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक बातें समझायी जाती हैं। वीडियो के द्वारा कुछ निर्देश दिये जाते हैं। फिर इसके बाद लोगों को एक कमरे में ले जाया जाता है। यहां पर बैठकर लोग अपनी वसीयत लिखते हैं। इसके बाद लोगों को ताबूत में मरे हुए इन्सान की तरह सुला दिया जाता है और 10 मिनट के लिए ताबूतों को बंद कर दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके मन से मौत का डर खत्म हो जाता है।