हिमालयी नदियों में बढ़ रहा खतरा, क्यों हो रही ज्यादा बारिश; लोकसभा में सरकार ने बताई वजह
सरकार ने लोकसभा में बताया कि जलवायु परिवर्तन और मानवीय गतिविधियों के कारण हिमालय क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा और आपदाओं का जोखिम बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताई हिमालय पर अत्यधिक बारिश की वजह (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
जलवायु परिवर्तन से हिमालय में अत्यधिक वर्षा।
वीबी-जीराम-जी योजना से एक माह में 9.69 करोड़ श्रम दिवस सृजित।
बीजापुर में सेंट्रल जंगल वारफेयर कॉलेज की स्थापना होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा हो रही है। जबकि मानवीय गतिविधियों से जुड़े कारक आपदा के जोखिम को और बढ़ा रहे हैं।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौसम विशेषज्ञों, वैज्ञानिक संस्थानों और राज्य प्राधिकरणों द्वारा किए गए आकलन से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा की घटनाओं में तेजी आई है।
मानवजनित कारक भी क्षेत्र में जोखिम को और बढ़ा रहे हैं। सदन में सरकार ने यह जवाब उस सवाल पर दिया, जिसमें यह पूछा गया था कि जलवायु परिवर्तन और निर्माण गतिविधियों का हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं और अन्य आपदाओं के बढ़ने में कोई योगदान है या नहीं।
वीबी-जीराम-जी लागू होने के बाद 9.69 करोड़ श्रम दिवस सृजित
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि मनरेगा की जगह लागू किए गए "विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी" (वीबी-जीराम-जी) अधिनियम के लागू होने के एक महीने के अंदर 9.69 करोड़ श्रम दिवस सृजित किए गए हैं।
ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वीबी-जीराम-जी येाजना को एक जुलाई से पूरे देश के ग्रामीण इलाकों में शुरू कर दिया गया है।
23 राज्यों में डिजिटल फसल अनुमान सर्वे लागू
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि डिजिटल फसल अनुमान सर्वे फिलहाल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा रहा है। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि इसका कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया गया है।
खबरें और भी
बीजापुर में बनेगा सेंट्रल जंगल वारफेयर कॉलेज
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सेंट्रल जंगल वारफेयर कालेज की स्थापना करेगी।
यह इलाका एक समय माओवादी गतिविधियों का गढ़ था। इस कालेज में सुरक्षा बलों को जंगल में लड़ाई की ट्रेनिंग दी जाएगी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'आन-बान-शान के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस', पीएम मोदी ने की घरों में तिरंगा फहराने की अपील