Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आन-बान-शान के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस', पीएम मोदी ने की घरों में तिरंगा फहराने की अपील

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:35 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को आन-बान-शान से मनाने और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का आह्वान किया।

    2. स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत का संकल्प लेने को कहा।

    3. लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा 'वंदे मातरम्'।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। हर घर तिरंगा को एक राष्ट्रभक्ति आंदोलन के रूप में वर्षों से चला रही मोदी सरकार फिर पूरे उत्साह और उमंग में है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राजग सांसदों की मंगल मिलन बैठक भी इसी रंग में रंगी दिखाई दी। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने तिरंगा लहरा कर पीएम मोदी का स्वागत किया।

    वहीं, प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों से आन-बान-शान से स्वतंत्रता दिवस मनाने और हर घर तिरंगा लहराने की अपील की।

    'आन-बान-शान के साथ मनाएं 15 अगस्त'

    प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में कहा- 'आइए हम सभी लोगा 15 अगस्त आन-बान-शान के साथ मनाएं। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए, हर घर पर तिरंगा लहराइए।'

    इससे पहले संसद भवन परिसर में आयोजित मंगल मिलन बैठक में राजग सरकार के मंत्रियों और सांसदों ने बैठक में पीएम के पहुंचने पर तिरंगा लहराकर स्वागत किया और वंदे मातरम् के नारे लगाए।

    उल्लेखनीय है कि संसद ने हाल ही में वंदे मातरम् को भी जन गण मन की तरह राष्ट्रीय सम्मान का कानूनी संरक्षण देने के लिए विधेयक पारित किया है और केंद्र सरकार ने सोमवार को ही घोषणा की है कि 15 अगस्त को ऐतिहासिक लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अब 'वंदे मातरम्' का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू