कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ? IAF की पहली महिला फाइटर पायलट का नया कीर्तिमान
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भारतीय वायु सेना में 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं, जिससे वह भारत की पहली महिला ...और पढ़ें

HighLights
भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर।
ग्वालियर के TACDE में पूरा किया कठिन कोर्स।
भारतीय वायुसेना को मिली पहली महिला 'टॉप गन'।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने भारतीय वायु सेना में वो मुकाम हासिल किया है, जो आज तक किसी महिला ने नहीं किया।
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ग्वालियर में 'टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट' (TACDE) में प्रतिष्ठित 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं।
भारत की पहली महिला टॉप गन बनीं भावना कंठ
भावना कंठ की यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि भारतीय वायु सेना के बहुत कम पायलटों को ही इस मुश्किल 20-हफ्ते के प्रोग्राम के लिए चुना जाता है, जिसमें अधिकारियों को एडवांस्ड कॉम्बैट टैक्टिक्स (लड़ाई की उन्नत रणनीतियों) की ट्रेनिंग दी जाती है।
भारतीय वायु सेना को जब पहली बार तीन महिला फाइटर पायलट मिली थीं, तब भावना कंठ का नाम भी उन तीन पायलट की लिस्ट में शामिल था। भारतीय वायु सेना में पहली बार तीन महिला फाइटर पायलटों में भावना कंठ, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को कमीशन किया गया था।
भारत की बेटियां की ऊंची उड़ान
भावना कंठ के ये मुकाम हासिल करने से पहले स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को 'क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर' (QFI) का बैज हासिल किया। स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राफेल विमान में उड़ाया भी था।
वहीं इस साल की शुरुआत में, स्क्वाड्रन लीडर सान्या भारतीय वायु सेना में प्रतिष्ठित 'कैटेगरी-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर' (QFI) क्वालिफिकेशन हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
क्या है TACDE?
TACDE का अपना एक शानदार और गौरवशाली इतिहास रहा है। 1971 में इसे 'टैक्टिक्स एंड कॉम्बैट डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग स्क्वाड्रन' के तौर पर स्थापित किया गया था, लेकिन 1972 में TACDE का नया नाम दिया गया। यह भारतीय वायु सेना के ऑपरेशनल कौशल को निखारने वाला एक प्रमुख संस्थान है।
खबरें और भी
इस संस्थान के काम में विमानों के लिए टैक्टिकल प्रक्रियाएं विकसित करना, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करना और फाइटर, ट्रांसपोर्ट विमान, हेलीकॉप्टर, कंट्रोलर और गाइडेड हथियारों से जुड़े सिद्धांतों पर पायलटों को ट्रेनिंग देना शामिल है।
यह संस्थान नए शामिल किए गए विमानों, रडार और हथियार प्रणालियों का सर्विस में शामिल होने से पहले मूल्यांकन भी करता है।
TACDE की तुलना अक्सर अमेरिकी नौसेना के 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिक्स इंस्ट्रक्टर' प्रोग्राम से की जाती है, जिसे 'टॉप गन' के नाम से भी जाना जाता है।
TACDE में इंस्ट्रक्टरों को उनकी पेशेवर उत्कृष्टता के आधार पर चुना जाता है और वे फाइटर और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम के साथ-साथ रडार कंट्रोलर से जुड़े मिशन के लिए भी लिए जाते हैं।
इस कोर्स में ट्रेनिंग के आने वाले फाइटर पायलट को हवा और जमीन दोनों तरह के ऑपरेशन में एडवांस्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वह ग्रेजुएट जटिल ऑपरेशनल माहौल में नेतृत्व करने के लिए तैयार हों।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: वॉलीबॉल मैच खेलते हुए 10वीं क्लास के छात्र की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा